फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Pawan Singh Share Grief Over First Wife Death on Show Bhojpuri Bawaal

‘दुनिया खत्म…’, क्यों पहली पत्नी को याद करके रोए पवन सिंह? ‘भोजपुरी बवाल’ में सुनाई दर्द भरी कहानी

Thu, 20 Aug 2026 02:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 02:56 PM IST
सार

Pawan Singh First Wife Death Story: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी जिंदगी से जुड़े राज भी दर्शकों के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पहली पत्नी के निधन के बारे में बात की।

विज्ञापन
Pawan Singh Share Grief Over First Wife Death on Show Bhojpuri Bawaal
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। बड़े पर्दे पर जब वह हीरो का रोल निभाते हैं तो उनके प्यार को मंजिल मिल जाती है। लेकिन असल जिंदगी में उनके प्यार की कहानी दर्द से भरी है। ‘भोजपुरी बवाल’ के एक हालिया एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद उनकी जिंदगी प्यार से विरान हो चुकी है। 

विज्ञापन


पहली पत्नी को याद करके रोए पवन सिंह 
पवन सिंह ‘भोजपुरी बवाल’ के एपिसोड में कहते हैं, ‘मैंने देवी पाई थी और फिर उसे खो दिया। लेकिन एक दिन मैं शूटिंग से घर लौटा और दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म हो चुकी थी।’ 
विज्ञापन

आगे वह कहते हैं, ‘इस शरीर में जब तक जान है, यही हमारा जीवन हैं।’ फिर पवन सिंह पहली पत्नी को याद करके खूब रोते हैं। 

कैसे हुई थी पहली पत्नी की मौत?
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से पवन सिंह टूट गए थे। नीलम और पवन सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अभिनेता ने ज्योति सिंह से साल 2018 में शादी की। लेकिन अब दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में है। 

Pawan Singh Share Grief Over First Wife Death on Show Bhojpuri Bawaal
शो 'भोजपुरी बवाल' - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे ये सितारे
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed