Pawan Singh: एलन मस्क ने ट्वीट किया पवन सिंह का गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक'? मामला कुछ और ही निकला
भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' जबरदस्त हिट गाना है। इस गाने पर लोग पार्टियों में जमकर डांस करते हैं। फिलहाल अब ये गाना और इसके सिंगर पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं और दरअसल इसकी शुरुआत एक ट्वीट से हुई, जिस पर पवन सिंह ने रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा माजरा।
फर्जी आईडी से ट्वीट किया गया था पवन सिंह का गाना
एलन मस्क ने जब से ट्वीट की डील की है, तब से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपने एक के बाद एक फैसलों से वह आम से लेकर खास तक को हैरान कर रहे हैं और लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। इसी बीच उनके नाम से फर्जी अकाउंट्स से भी खूब ट्वीट किए जा रहे हैं। हाल ही में एलन मस्क के नाम से बनी एक फर्जी ट्विटर आईडी से पवन सिंह का गाना ट्वीट किया गया है।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को उच्च न्यायालय से मिली राहत, साल 2003 के कथित धोखाधड़ी मामले में रद्द हुई याचिका
पवन सिंह का रिएक्शन वायरल
सिंगर पवन सिंह ने जैसे ही ये ट्वीट देखा तो उन्होंने बिना सोचे समझे इस पर रिप्लाई कर दिया। कि ये आईडी सही है या नहीं। हालांकि पवन सिंह ने एलन मस्क को जिस आईडी से टैग किया है, वह एलन मस्क का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है। पवन सिंह ने ट्वीट को कोट करते हुए लिखा- "एलॉन मस्क, ट्विटर और 8 डॉलर की चर्चा में भोजपुरी की भी एंट्री हो गयी है। शायद ये मेरा गाना इस गरमा-गरम बहस में कुछ ठंडक पहुंचा सके! जय हो"। इस बारे में तो नहीं कहा जा सकता कि पवन सिंह को उस आईडी के फर्जी होने के बारे में अंदाजा था या नहीं लेकिन अब इसके बाद लोग मजेदार तरीके से रिप्लाई करते नजर आ रहे हैं।
Shahrukh Khan: 'सोचा था गर्लफ्रेंड के साथ पठान देखूंगा लेकिन...', फैन के ट्वीट का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
सिंगर को यूजर्स ने बताई फेक आईडी की सच्चाई
पवन सिंह के ट्वीट पर एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा- "फेक मस्क है भैया आपने रियल आईडी टैग की है"। दूसरे ने भी लिखा- "वह फेक आईडी है सर"। इसी तरह से अन्य भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल जिस फर्जी आईडी से पवन सिंह का गाना 'लगावेलु जब लिपस्टिक' ट्वीट किया गया था, उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
एलॉन मस्क, ट्वीटर और 8 डॉलर की चर्चा में भोजपुरी की भी एंट्री हो गयी है। शायद ये मेरा गाना इस गरमा-गरम बहस में कुछ ठंडक पहुँचा सके । जय हो 😊🙏 @elonmusk https://t.co/Frvi8qiTVm
— Pawan Singh (@PawanSingh909) November 5, 2022