फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Nirahua received Best Actor award for Mai at BEFA shared happiness with the audience

Dineshlal Yadav Nirahua: 'माई' के लिए निरहुआ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, दर्शकों से साझा की खुशी

Sun, 27 Oct 2024 12:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 27 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की खुशी सातवें आसमान पर है। हाल ही में उनकी फिल्म 'माई' को कई पुरस्कार मिले हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और बाकी श्रेणियों में उनकी फिल्म को पुरस्कार मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Nirahua received Best Actor award for Mai at BEFA shared happiness with the audience
दिनेश लाल यादव  - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों को देश-दुनिया में पहचाना जा रहा है। उनकी फिल्मों को पुरस्कार भी मिलने लगे हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'माई' को भारत एंटरटेनमेंट फिल्म अवॉर्ड शो में कई पुरस्कार मिले। इस बात से निरहुआ काफी खुश हैं। अपनी इस खुशी को उन्होंने दर्शकों के साथ एक इंस्टाग्राम  पोस्ट के जरिए साझा किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

निरहुआ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार 
निरहुआ ने अब तक कई फिल्में की हैं। उनकी हर फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। जब उनकी फिल्म 'माई' रिलीज हुई तो इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा। अब इस फिल्म के साथ कुछ और उपलब्धियां जुड़ गई हैं। हाल ही में निरहुआ को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने मंच से लहराया तिरंगा, तालियों से गूंजा ‘दिल-लुमिनाती’ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी श्रेणी में भी मिले हैं पुरस्कार 
फिल्म 'माई' के लिए सिर्फ निरहुआ को ही पुरस्कार नहीं मिला। इसके अलावा इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी मिला है। वहीं फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। इसी के साथ रजनीश मिश्रा को म्यूजिक डायरेक्टर की श्रेणी में भी पुरस्कार मिला है। वहीं प्यारे लाल यादव को सर्वश्रेष्ठ गीतकार और प्रियंका सिंह को प्लेबैक सिंगर की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। इस तरह फिल्म ने लगभग छह पुरस्कार अपने नाम किए हैं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)


विज्ञापन

फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल 
फिल्म 'माई' एक पारिवारिक फिल्मी थी। इस फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। आज भी जब दर्शक इस फिल्म को देखते हैं तो भाव-विभोर हो जाते हैं। आगे भी निरहुआ ऐसी ही बेहतरीन फिल्में बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed