फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty fan of actress akshra singh

Mithun Chakraborty: मिथुन के बेटे ने अक्षरा सिंह के साथ काम करने की जताई इच्छा, कहा- मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं

Tue, 18 Apr 2023 10:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:13 PM IST
सार

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बहुत बड़े फैन हैं। नमाशी ने इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू में किया है।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty fan of actress akshra singh
नमाशी चक्रवर्ती, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपर स्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नताशी चक्रवर्ती अपनी आने वाली फिल्म बैड बॉय के प्रमोशन में लगे हैं। इसी सिलसिले में वह बिहार के पटना पहुंचे। यहां उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं अक्षरा सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं और उनके साथ फिल्म करना चाहता हूं। इतना ही नहीं नमाशी ने अक्षरा की तारीफों के पुल बांध दिए। 

विज्ञापन

एक इंटरव्यू में नमाशी चक्रवर्ती ने कहा कि दिए वो अक्षरा सिंह के साथ हिंदी और भोजपुरी में फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने अक्षरा की जमकर तारीफ की। आपको बता दें कि नमाशी फिल्म बैड बॉय से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्टर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty fan of actress akshra singh
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म बैड बॉय में नताशी के साथ अभिनेत्री अमरीन कुरैशी भी नजर आएंगी। दोनों इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं। फिल्म को प्रमोट करते हुए जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या वे भोजपुरी में फिल्म करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में नमाशी चक्रवर्ती ने बेबाकी से कहा कि बिल्कुल करूंगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'मैं अक्षरा सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं और उनके साथ बिल्कुल काम करना चाहूंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Ranjan Sinha (@ranjan_sinha_pro)

विज्ञापन

बता दें कि यूपी, बिहार में नताशी के पिता मिथुन चक्रवर्ती के काफी फैंस हैं। यहां उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता रहा है। अब उनके बेटे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। नताशी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। बाप की तरह बेटे को भी बड़े पर्दे पर अभिनय करता देखना चाहते हैं। फिल्म ‘बैड बॉय’ में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, सास्वता चटर्जी और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे सिल्वेस्टर स्टेलोन, 'नेवर टू ओल्ड टू डाई' में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed