फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Manisha Rani Angry On Funny Video Based Meerut Saurabh Murder Case

Manisha Rani: मनीषा रानी को आया ब्लू ड्रम वाले गाने पर गुस्सा, बोलीं, ‘शर्म आनी चाहिए…’

Thu, 10 Apr 2025 05:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 10 Apr 2025 05:38 PM IST
सार

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से फनी वीडियो बनाए जा रहे थे। हाल ही में इसी हत्याकांड से प्रेरित होकर एक भोजपुरी गाना भी बनाया गया है। इस बात से इंफ्लुएंसर मनीषा रानी काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Manisha Rani Angry On Funny Video Based Meerut Saurabh Murder Case
मनीषा रानी, भोजपुरी सॉन्ग 'ड्रम में राजा' - फोटो : इंस्टाग्राम@manisharani002

विस्तार

ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर टेलीकास्ट हुए रियालिटी शो ‘बिग बॉस 2’ से मशहूर हुईं इंफ्लुएंसर मनीषा रानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, उसमें वह कंटेंट क्रिएट करने वाले लोगों पर काफी गुस्सा हैं। दरअसल, कुछ समय से सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर कई तरह के फनी वीडियो देखने को मिले। हाल ही में एक भोजपुरी गाना भी नीले ड्रम को लेकर बनाया गया है। इस नीले ड्रम का कनेक्शन मेरठ में हुए सौरभ मर्डर केस से है। मेरठ में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मारा और फिर नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट डाल दिया। मनीषा ने जैसे ही इस घटना को आधार बनाकर बनाए गए भोजपुरी गाने को देखा तो वह बहुत दुखी हुईं। वह ऐसा कंटेंट क्रिएट करने वालों को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खरी-खोटी सुनाती दिखीं। जानिए, मनीषा रानी ने क्या कहा? 

विज्ञापन

किसी की मौत का मजाक बना दिया 
मनीषा रानी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में कहती हैं, ‘मैंने अभी एक भोजपुरी गाने का वीडियो देखा ‘ड्रम में राजा’। यह गाना मेरठ में हुए हत्याकांड से प्रेरित है। ऐसा गाना बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए, यहां पर किसी की जान चली गई है और आपने इस टॉपिक को मजाक बनाकर रख दिया।’ 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)


व्यूज के लिए क्या कुछ भी करेंगे लोग 
मनीषा रानी वीडियो में आगे कहती हैं, ‘मैंने कई और कंटेंट क्रिएटर को भी देखा है, जो नीले ड्रम को लेकर फनी वीडियो बना रहे हैं। कल के दिन आपके घर में कोई मर जाएगा और वो चीज ट्रेंड करेगी तो आप उस पर भी वीडियो बनाएंगे। आप उस मां की जगह पर खुद को रख कर देखिए, जिसका बेटा मर गया, तब आपको महसूस होगा कि उन पर क्या गुजर रही है। लोग खुद को वायरल करने के लिए, व्यूज के लिए कुछ भी कर रहे हैं।’

मनीषा चाहती हैं बैन हो जाएं ऐसे चैनल-आईडी 
मनीषा रानी ने सरकार से भी इस मामले में दखल देने की बात वीडियो में कही। वह कहती हैं, ‘मेरा सरकार से अनुरोध है कि इस तरह का कंटेंट बनाने वाले चैनल को बैन कर दिया जाए। ऑडियंस को भी कहना चाहती हूं कि आप लोग तो अच्छी चीजों को सपोर्ट कीजिए। ऐसे गलत वीडियोज को रिपोर्ट कीजिए। हत्याकांड जैसे विषय पर फनी वीडियो बनाने वालों की सोशल मीडिया आईडी को बैन करवा दीजिए।’   



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed