फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Kili Paul and sister neema dances on Sapna Choudhary hit Haryanvi song Teri Aakhya Ka Yo Kajal see viral video

Kili Paul: भोजपुरी गाने पर किली पॉल ने बहन संग मटकाई कमरीया, खेसारी के गाने पर जमकर थिरके सोशल मीडिया स्टार

Sat, 25 Feb 2023 11:12 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 25 Feb 2023 11:12 AM IST
सार

किली पॉल जहां कुछ समय पहले सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस किया था, वहीं अब एक नए वीडियो में वह अपनी बहन नीमा के साथ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kili Paul and sister neema dances on Sapna Choudhary hit Haryanvi song Teri Aakhya Ka Yo Kajal see viral video
किली पॉल, नीमा पॉल - फोटो : insta

विस्तार

तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और उनकी बहन नीमा अक्सर इंटरनेट पर अपनी वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहते हैं। किली पॉल का भारत से प्रेम किसी से छुपा नहीं है। आए दिन देखा जाता है कि किली पॉल भारतीय गानों को गाते या उन पर डांस करते हुए वीडियो साझा करते हैं। लेकिन अभी कुछ समय पहले ही, नीमा ने फिल्म 'काला' का 'घोडे पे सवार' गाना गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब पॉपुलर हुआ था। अब यह जोड़ी एक और डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में खास क्या है यह तो आपको अगली स्लाइड में पता लगेगा..  

विज्ञापन

Kili Paul and sister neema dances on Sapna Choudhary hit Haryanvi song Teri Aakhya Ka Yo Kajal see viral video
किली पॉल, नीमा पॉल - फोटो : insta

भारतीय म्यूजिक से प्रेम करने वाले किली पॉल इन दिनों भोजपुरी के रस में डूबे हैं। किली पॉल ने जहां कुछ समय पहले सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस किया था, वहीं अब एक नए वीडियो में वह अपनी बहन नीमा के साथ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में किली पॉल वीडियो में बहन नीमा संग खेसारी के इस गाने पर अपने किलर मूव्स दिखा रहे हैं। दोनों का यह वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। 
RRR: ऑस्कर से पहले RRR के हाथ लगी एक और कामयाबी, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में झटके तीन अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

Kili Paul and sister neema dances on Sapna Choudhary hit Haryanvi song Teri Aakhya Ka Yo Kajal see viral video
किली पॉल, नीमा पॉल - फोटो : insta

इस वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। भोजपुरी गानों पर थिरकने के बाद से किली पॉल की फैन फॉलोइंग में काफी वृद्धि हई है। उनके किलर डांस मूव्स देखकर भारत के हर राज्य से लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वीडियो पर कमेंट एक फैन किली पॉल से कर्नाटक सॉन्ग पर डांस करने की गुजारिश कर रही है। उसने लिखा, 'हे किली, मैं भारत के कर्नाटक से हूं, क्या आप मेरे लिए कुछ कन्नड़ गाने पर डांस कर सकते हैं प्लीज..' एक अन्य ने किली पॉल से गुजारिश करते हुए लिखा, 'भोजपुरी भाषा के एक्सपीरिएंस के लिए कृपया उत्तर प्रदेश और बिहार भी पधारें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

विज्ञापन

Kili Paul and sister neema dances on Sapna Choudhary hit Haryanvi song Teri Aakhya Ka Yo Kajal see viral video
किली पॉल - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी और हिंदी गानों की तरफ बढ़ती अपनी दीवानगी को देखते हुए किली पॉल ने हिंदी सीखने का भी एलान किया है। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे दिल में भोजपुरी गानों के लिए प्यार और इंडिया के लिए प्यार की कोई सीमा नहीं है। जल्द ही मैं हिंदी सीखने जा रहा हूं... आप सब को मेरा ढेर सारा प्यार..।' इससे आपको पता लग जाएगा की किली पॉल के सिर भोजपुरी और हिंदी गानों की दीवानगी किस कदर चढ़ी हुई है। 
Oscar 2023: इस बार ऑस्कर में नहीं होगा कोई थप्पड़ कांड, पिछले साल हुई घटना के बाद उठाया यह बड़ा कदम

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed