Khesari Lal Yadav: खेसारी यादव का दिखा नया अंदाज, नम्रता मल्ला के साथ ठुमके लगाते आए नजर अभिनेता
अभिनेता खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजाराम' का नया गाना कमरिया लॉलीपॉप रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।
विस्तार
खेसारी यादव की आगामी फिल्म 'राजाराम' की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खेसारी का नया गाना ‘कमरिया लॉलीपॉप' आज रिलीज किया गया है। गाने में खेसारी के साथ नम्रता मल्ला भी नजर आ रही हैं। धमाकेदार डांस ने गाने में और जान डाल दी है और ज्यादा धमाल मचा दिया है। धमाकेदार जोडी के दमदार डांस ने गाने में और जान डाल दी है।
A post shared by Saregama Hum Bhojpuri (@saregamahumbhojpuri)
'कमरिया लॉलीपॉप' गाने को प्रकाश बारूद ने लिखा है। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। सुरज कटोच इस गाने के डायरेक्टर और गीत टम्टा कोरियोग्राफर हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही इस पर प्रशंसकों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'अब तबाही आने कोई नहीं रोक सकता'। दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'माहौल बदल जाएगा खेसारी भईया'। साथ ही प्रशंसकों ने गाने में खेसारी के ठुमकों की भी तारीफ की है।
Chhath Puja: भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धा में डूबे लोग, भोजपुरी सितारों ने भी मनाया पावन छठ पर्व
खेसारी लाल यादव का 'राजाराम' का ट्रेलर भी प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि सोशल मीडिया पर इसकी काफी तारीफ हो रही हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल दमदार व्यक्तित्व निभा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। अब उम्मीद है कि जब फिल्म थिएटर में आएगी तो दर्शक को पसंद आएगी।