फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Kajal Raghwani lash Out At Actor Nirahua Created Huge Scene On Show Bhojpuri Bawaal

‘मुझे औकात दिखाएंगे…’, निरहुआ पर क्यों भड़कीं काजल राघवानी? शो ‘भोजपुरी बवाल’ में जमकर किया हंगामा

Fri, 21 Aug 2026 03:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Aug 2026 03:25 PM IST
सार

Kajal Raghwani lash Out At Actor Nirahua: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के हर नए एपिसोड में कोई ना कोई हंगामा खड़ा हो जाता है। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अभिनेता निरहुआ पर खूब भड़कीं। जानिए, ऐसा अभिनेत्री ने क्यों किया? 

विज्ञापन
Kajal Raghwani lash Out At Actor Nirahua Created Huge Scene On Show Bhojpuri Bawaal
'भोजपुरी बवाल' में निरहुआ और काजल राघवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ नाम का एक रियलिटी शो खूब चर्चा में है। इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा काजल राघवानी जैसे चर्चित भोजपुरी कलाकार नजर आ रहे हैं। शो में यह कलाकार अपने बारे में कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। हालिया एक एपिसोड में काजल राघवानी का गुस्सा अभिनेता निरहुआ पर फूटा। जानिए, ऐसी प्रतिक्रिया के पीछे क्या वजह थी? 

विज्ञापन

निरहुआ पर गुस्से की वजह क्या थी? 

शो ‘भोजपुरी बवाल’ के आगामी एपिसोड के प्रोमो में काजल गुस्से से कहती हैं, ‘आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे, निरहुआ जी। आपने शो में ऐसा कहा है। अरे मैं जब इंडस्ट्री में आई थी तो आपके साथ काम करने के लिए मर रही थी लेकिन आप तो…’। यह कहकर काजल राघवानी चुप हो गईं। 

विज्ञापन

इसके बाद निरहुआ बोले कि बताइए मैंने ऐसा कब कहा, दिखाइए मैंने ऐसा कहां कहा? आप नौटंकी क्यों कर रही हैं? इसके बाद शो के सेट पर सन्नाटा परस जाता है। इस दौरान अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी वहां मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kajal Raghwani lash Out At Actor Nirahua Created Huge Scene On Show Bhojpuri Bawaal
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और अभिनेता पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ kajalraghwani

पवन सिंह पर लगाया था बड़ा आरोप
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में ही अभिनेत्री काजल राघवानी ने अभिनेता पवन सिंह पर भी बड़ा आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने कहा था, ‘पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां उनका किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया था। जबकि मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया था तो वो सेट छोड़कर चले गए थे। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है।’

 

80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं काजल राघवानी
भोजपुरी अभिनत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे चर्चित भोजुपरी अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed