फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Chhath ke baratiya trailer out film will be release on day before the great festival chhath

Chhath Mahaparv: भोजपुरी फिल्म 'छठ के बरतिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज, महापर्व छठ से पहले इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
सार

छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस बार छठ की शुरुआत शुक्रवार 17 नवंबर से हो रही है और 20 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्ध देने के साथ इस पर्व का समापन होगा।

विज्ञापन
Chhath ke baratiya trailer out film will be release on day before the great festival chhath
छठ के बरतिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस बार छठ की शुरुआत शुक्रवार 17 नवंबर से हो रही है और 20 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्ध देने के साथ इस पर्व का समापन होगा। इस महापर्व की महिमा को ध्यान में रखते हुए एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'छठ के बरतिया' का धार्मिक और मार्मिक ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


जबर्दस्त है फिल्म का ट्रेलर
वहीं ट्रेलर की बात करे तो इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को छठी मइया की भक्त के रूप में दिखाया गया है, वही अभिनेत्री माही श्रीवास्तव को छठ मईया का किरदार अदा करते हुए नजर आ रही है। जिसमें भक्त और भगवान की महिमा का बड़े सुंदर तरीके से चित्रण किया गया है। ट्रेलर में सभी कलाकारों ने अपने दम अभिनय से दर्शकों का मन जीत लिया है।
विज्ञापन


ये कलाकार है शामिल 
फिल्म में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के अलावा अंशुमन मिश्रा, माही श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पाण्डेय प्रतिभा साहु, शुभकिशन शुक्ला, अनामिका तिवारी, अंजली तिवारी, अशोक गुप्ता सहित कई अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, फिल्म के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव और निवेदिता कुमार हैं, वही इसके निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा, कॉन्सेप्ट व प्रोजेक्ट डिजाइनर देव पाण्डेय ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं फिल्म की शूटिंग लोकेशन के बारे में बात करे तो इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलावा मुंबई में की गई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 नवंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर लोग यूट्यूब पर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: '12वीं फेल' देख अनिल कपूर को याद आए बॉलीवुड में संघर्ष के दिन, अभिनेता ने फिल्म की टीम को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed