फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Rani Chatterjee started her New Movie parinay sutra shooting shares photos of Subh Muhurat

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने शुरू की नई फिल्म 'परिणय सूत्र' की शूटिंग, साझा कीं मुहूर्त की तस्वीरें

Tue, 17 Jun 2025 04:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

Rani Chatterjee New Movie Parinay Sutra: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी एक के बाद एक फिल्में साइन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक और नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है। जानिए

विज्ञापन
Bhojpuri actress Rani Chatterjee started her New Movie parinay sutra shooting shares photos of Subh Muhurat
रानी चटर्जी की नई फिल्म 'परिणय सूत्र' शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी के लिए यह साल काफी धमाकेदार है। एक के बाद एक फिल्में उनके हाथ लग रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'प्रिया ब्यूटी पार्लर' यूट्यूब पर रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने 'घमंडी बहू' की शूटिंग पूरी की। अब रानी के हाथ एक और फिल्म लगी है, जिस पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Bhojpuri actress Rani Chatterjee started her New Movie parinay sutra shooting shares photos of Subh Muhurat
रानी चटर्जी की नई फिल्म 'परिणय सूत्र' शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

राकेश बाबू के साथ जमेगी जोड़ी
रानी चटर्जी की अगली फिल्म का नाम है 'परिणय सूत्र'। हाल ही में पूजा सेरेमनी के साथ इस पर काम शुरू हुआ है। आज मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुहूर्त पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फिल्म में रानी के साथ राकेश बाबू लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में रानी और राकेश पति-पत्नी की भूमिका अदा करेंगे।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Rani Chatterjee started her New Movie parinay sutra shooting shares photos of Subh Muhurat
रानी चटर्जी की नई फिल्म 'परिणय सूत्र' शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा करती दिखीं रानी चटर्जी
सामने आई तस्वीरों में दोनों के हाथ में क्लिपबोर्ड है। फिल्म की शूटिंग क्लिपबोर्ड शॉट से शुरू हुई। कुछ तस्वीरों में रानी को पूजा करते देखा जा सकता है। फिल्म 'परिणय सूत्र' को अरविन्द तिवारी ने लिखा है। फिल्म के निर्देशन की कमान मंजुल ठाकुर के कंधों पर है। वहीं संदीप जर्नो और मंजुल ठाकुर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। पोस्ट शेयर कर रानी ने लिखा है, 'आज से बहुत अच्छी टीम के साथ 'परिणय सूत्र' शुरू हुई। 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें

Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन

Bhojpuri actress Rani Chatterjee started her New Movie parinay sutra shooting shares photos of Subh Muhurat
रानी चटर्जी की नई फिल्म 'परिणय सूत्र' शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साल रानी के पास हैं ये फिल्में
रानी चटर्जी के हाथ इस साल कई फिल्में लगी हैं। 'प्रिया ब्यूटी पार्लर', 'घमंडी बहू' के अलावा उन्होंने 'चुगलखोर बहुरिया' की शूटिंग पूरी की। इसके अलावा फिल्म 'अम्मा' को लेकर भी रानी चर्चा में हैं। अब नई फिल्म 'परिणय सूत्र' को लेकर नेटिजन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको किसी की नजर न लगे'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed