Vivah 3: भोजपुरी फिल्म 'विवाह 3' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, आम्रपाली- प्रदीप की जोड़ी ने लूटा दर्शकों का दिल
भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर विवाह सीरीज की तीसरी फिल्म 'विवाह 3' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म के फर्स्ट लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट की जा रही प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल की इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्मों के चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। बात करें फिल्म ‘विवाह 3’ के फर्स्ट लुक की तो इसमें एक फोल्ड किये हुए कागज के पन्नों में चिंटू और आम्रपाली की परछाई नजर आती है। वहीं एक फ्रेम में वे शादी के जोड़ें में दोनों नजर आ रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को देख कर तो साफ लगता है कि फिल्म पारिवारिक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी।
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रदीप पांडेय ने कहा कि हमारी फिल्म क्लास के साथ-साथ मास ओरिएंटेड भी है। उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे के साथ विवाह सीरिज की यह हमारी दूसरी फिल्म है और मुझे यकीन है कि यह फिल्म भी एक बार बाजी मारेगी। फिल्म विवाह 3 में भी मेरा शानदार किरदार है। इस किरदार में दर्शकों को मैं खूब पसंद आने वाला हूं।
वहीं फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल का कहना है कि दिल थाम कर बैठिये। एक मजेदारी फैमली ड्रामा वाली फिल्म लेकर हम लोग रेडी हैं। इसकी एक झलक फर्स्ट लुक में दिखी है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आएगा। हमने इस फिल्म को बिग स्केल पर रेडी किया है। फिल्म में सभी कलाकारों की दिल में उतरने वाले किरदार है, जो उन्होंने बखूबी निभाया भी है।
यह भी पढ़ें: 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, करिश्मा कपूर ने पुरानी तस्वीर साझा कर मनाया जश्न