फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actress Akshara singh shares cryptic Post about life and difficulties

Akshara Singh: 'हर बार टूटने के बाद भी...', भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Mon, 04 Aug 2025 11:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे जिंदगी और सकारात्मकता की बात करती दिखी हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara singh shares cryptic Post about life and difficulties
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे यहां अपने स्टाइलिश लुक शेयर करती हैं, साथ ही अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट भी शेयर करती दिखती हैं। आज सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन

'टूटने के बाद कोमल दिल के साथ जीना हिम्मत है'
अक्षरा सिंह ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे ट्रेडिशनल लुक में दुपट्टा फ्लॉन्ट करते हुए पोज देती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कठोर होना आसान है इस दुनिया में, पर हर बार टूटने के बाद भी कोमल दिल के साथ जीना, वह हिम्मत है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स दी ऐसी प्रतिक्रिया
अक्षरा सिंह ने अपने पोस्ट के साथ लिखा है, 'दूसरों के प्रित करुण रहें'। नेटिजन्स की इस पोस्ट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकांश लोग रेड हार्ट इमोजी बना रहे हैं। उनके लुक के साथ-साथ कैप्शन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सही कहा अक्षरा बहन'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अक्षरा अब आपको बॉलीवुड जाना चाहिए'।

Kapil Sharma: ‘कैप्स कैफे’ पर हुई घटना पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, पुलिस अधिकारियों संग शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

पवन सिंह से जुड़ चुका है नाम
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की निजी जिंदगी की अगर बात करें तो उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। कभी अक्षरा सिंह और पवन सिंह का कथित अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। दोनों ने साथ में फिल्मों में काम भी किया। हालांकि, अब दोनों की राहें जुदा हैं। दोनों का ब्रेकअप एक बुरे मोड़ पर आकर हुआ। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और हिंसा जैसे कई गंभीर के आरोप भी लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed