OTT Release This Week: 'भारत भाग्य विधाता' से 'केबीसी 18' तक; इस वीक ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला
OTT Release This Week: नया वीक शुरू हो गया है। नई फिल्में रिलीज होंगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस बार क्या-क्या होगा खास? देखिए लिस्ट
विस्तार
ओटीटी पर अगस्त का पहला वीक काफी शानदार रहा। 'मैं वापस आऊंगा' से लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर' तक, कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। आज सोमवार से एक नया सप्ताह शुरू हुआ है। इस बार भी पिटारे में काफी कुछ शानदार है। देखिए, क्या-क्या हैं विकल्प?
'कौन बनेगा करोड़पति 18'
इस वीक का पहला शगुन 'केसीबी 18' है। क्विज रियलिटी शो का 18वां सीजन आज 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। एक बार फिर अमिताभ बच्चन बतौर होस्ट कमान संभालने वाले हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को दर्शक 10 अगस्त 2026 से रात नौ बजे से सोनी लिव पर देख सकते हैं। पहले एपिसोड में हॉट सीट पर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के कलाकार सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगे।
'भारत भाग्य विधाता'
कंगना रनौत की फिल्म भी इस वीक दस्तक देगी। यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटोटी पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को दर्शक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। कंगना की यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।
'कॉकटेल 2'
शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म भी इस बार की लिस्ट में शामिल है। कॉकटेल 2 14 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।
'बिग बॉस- द कॉमन मैन'
यह तमिल भाषा के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का एक डिजिटल प्री-शो और स्पिन-ऑफ है। यह 16 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। इसे दर्शक जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह नया रियलिटी शो 'बिग बॉस' की दुनिया का ही एक हिस्सा है, जिसमें आम लोगों को कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाया जा रहा है। शो का विनर विजय सेतुपति द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस तमिल' के आने वाले सीजन 10 में हिस्सा लेने का हकदार होगा।
ट्रेटर्स 2
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन का एलान भी हो चुका है और इस वीक से यह स्ट्रीम भी होगा। करण जौहर के इस रियलिटी शो के दूसरे सीजन में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा समेत 21 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। 'द ट्रेटर्स सीजन 2' 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
इन द ग्रे
यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें थ्रिल भी भरपूर मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गॉय रिची ने किया है। इसमें जेक जिलनहॉल और हेनरी कैविल अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।