फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Besides reports about tying the knot with Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha once told what love means for her

Sonakshi Sinha: शादी की अटकलों के बीच सोनाक्षी का पुराना बयान वायरल, जब बताए थे जीवन साथी के जरूरी गुण

Mon, 10 Jun 2024 01:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:25 PM IST
सार

शादी की अटकलों के बीच हीरामंडी अभिनेत्री का एक पुराना बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने होने वाले जीवन साथी के जरूरी गुणों को लेकर बात की थी। 

विज्ञापन
Besides reports about tying the knot with Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha once told what love means for her
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड' बाजार में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस सीरीज में फरीदन का किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार में उनके बेहतरीन अभिनय की वजह से काफी सराहना भी मिली है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा बटोर रही हैं। 

विज्ञापन


जहीर-सोनाक्षी की जल्द शादी होने की लग रहीं अटकलें 
इन दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी जल्द ही अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। जहीर इकबाल के साथ अभिनेत्री का नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। अक्सर ये कहा जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं। खबरों के मुताबिक, अब दोनों इस महीने ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। सोनाक्षी की शादी से संबंधित इन अटकलों के बीच उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पार्टनर में होने वाले जरूरी गुणों पर बात की थी। 
विज्ञापन

Noor Malabika Death: अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन, पुलिस ने फ्लैट से बरामद किया शव
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी के लिए प्यार का मतलब है आराम 
अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने उनके लिए प्यार का मतलब बताया था। अभिनेत्री ने कहा था कि उनके लिए प्यार का मतलब आराम है। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ सालों में उन्हें ऐसे साथी का महत्व समझ में आया है, जिसके साथ वह बिना किसी बनावट के, जैसी हैं वैसी रह सकें। उन्होंने कहा, "यह जानकर सुकून मिलना चाहिए की भले ही आप दोनों की लड़ाई हुई हो, लेकिन आपका जीवन साथी आपके लिए हमेशा मौजूद रहेगा"।
अगस्त्य ने 'इक्कीस' से साझा की अपनी झलक, फैंस हुए उत्साहित
बताया था होने वाले जीवन साथी के जरूरी गुण 
जीवन साथी में जरुरी गुणों को लेकर उन्होंने कहा था कि उसमें ईमानदारी होना सबसे जरूरी गुण है। उन्होंने कहा था कि अगर कोई खुद के साथ ईमानदार होगा, तभी वह अपने पार्टनर के प्रति भी ईमानदारी रख सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि उनके लिए जीवन साथी हंसी-मजाक करने वाला एक हंसमुख इंसान होना भी जरुरी है। उन्होंने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा था कि उस इंसान के साथ आपको उतना ही सहज होना चाहिए, जितना आप खुद के साथ होते हैं। 
Uorfi Javed: दिखावा करने वाले सितारों पर नाराज हुईं उर्फी! कहा- दर्शकों से जुड़ने के लिए करते हैं ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed