फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengaluru court extends judicial custody of actor Darshan and other accused till July 18

Actor Darshan: मर्डर केस के आरोपी एक्टर दर्शन को राहत नहीं, कोर्ट ने 18 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

Thu, 04 Jul 2024 04:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Jul 2024 04:13 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Bengaluru court extends judicial custody of actor Darshan and other accused till July 18
एक्टर दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मर्डर केस के आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और अन्य की न्यायिक हिरासत बंगलूरू कोर्ट ने बढ़ा दी है। बंगलूरू कोर्ट ने आज गुरुवार को अभिनेता सहित अन्य आरोपियों की कस्टडी 18 जुलाई तक बढ़ाई है। दर्शन रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी हैं।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए सभी आरोपी
मर्डर केस में दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपियों की न्यायिक हिरासत आज समाप्त होने के बाद सभी को बंगलूरू और तुमकुरु जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां वे बंद हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक स्टॉर्मवॉटर नाले के पास मिला था।
विज्ञापन

Netflix India: ‘महाराज’ की ग्लोबल रैंकिंग का खुला असली राज, नेटफ्लिक्स ने लिया इन मुस्लिम बहुल देशों का सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकास्वामी को बहाने से बुलाया गया था
चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को आर आर नगर में एक शेड में बहाने से बुलाया था। आरोपी ने बहाना किया था कि अभिनेता दर्शन उससे मिलना चाहते हैं और इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
Kill: घुटने की सर्जरी के बाद राघव ने 'किल' में किए थे एक्शन सीन शूट, कहा- मैं इस अवसर को नहीं छोड़ सकता था

पवित्रा पर आरोपियों को भड़काने का आरोप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी की मौत कई चोटों के कारण सदमे और रक्तस्राव के कारण हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी नंबर एक पवित्रा गौड़ा रेणुकास्वामी की हत्या के लिए 'मुख्य कारण' थीं। यह भी दावा है कि जांच में साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया।
Deepika Padukone: गर्भावस्था में 'विपरीत करणी' आसन करती दिखीं दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री ने बताए फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed