Thug Life: कमल हासन की फिल्म रिलीज से पहले तमिलनाडु सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 'ठग लाइफ' को मिलेगा फायदा
Tax Reduce On Films: तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज से पहले लिया गया है। इससे फिल्म को फायदा मिलने वाला है।
विस्तार
5 जून 2025 को सिनेमाघरों में कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' रिलीज होने वाली है। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने फिल्म उद्योग को बड़ी राहत दी है। तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्थानीय निकाय मनोरंजन कर को आधा कर दिया है। टैक्स 8% से 4% कर दिया है। नया फैसला 7 मई 2025 से लागू हो गया है। बताया जाता है सरकार ने यह फैसला फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया है।
सिनेमाघरों में बढ़ेगी दर्शकों की संख्या
घटी हुई दरों के मुताबिक नई तमिल फिल्मों के लिए 4% का स्थानीय निकाय कर लगाया जाएगा। पहले ये 8.6 प्रतिशत था। इससे टिकट की कीमत घटेगी। नए फैसले से सभी हितधारकों को काफी फायदा मिलेगा। इस कदम से टिकट की कीमत कम होने की उम्मीद है, जिससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी।
एफईएफएसआई ने सरकार को दिया धन्यवाद
फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (एफईएफएसआई) ने इंडस्ट्री के हितधारकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का शुक्रिया अदा किया है।
यह खबर भी पढ़े: Kamal Haasan: मुश्किल में फंसे कमल हासन! 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी 'ठग लाइफ'
कमल हासन ने सरकार से की थी मांग
इससे पहले अभिनेता-निर्माता कमल हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों पर कर के बोझ को कम करने की अपील की थी। उन्होंने तर्क दिया था कि महामारी के बाद और बढ़ती उत्पादन लागत के बीच फिल्म उद्योग पर वित्तीय बोझ था। हासन ने डीएमके सरकार और फिल्म उद्योग के बीच अच्छे संबंधों के बारे में बताया और कहा कि पार्टी को जरूरी कदम उठाने चाहिए।