ब्यूटी अवॉर्ड्स: इवेंट में लगा सितारों का मेला, अनन्या पांडे बनीं ब्लैक हॉट डीवा, नोरा के लुक ने लूटी महफिल
- मुंबई में एक ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट का आयोजन हुआ।
इसमें बी-टाउन से टीवी गलियारे तक के सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली।
अब राशा, अनन्या और दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्स के फोटो-वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली।
इसमें बी-टाउन से टीवी गलियारे तक के सितारों ने अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली।
अब राशा, अनन्या और दीया मिर्जा समेत कई सेलेब्स के फोटो-वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली।
विस्तार
हसीनाओं के दिलकश अंदाज से लेकर हैंडसम हंक्स के डैशिंग लुक तक, इस सितारों से सजी शाम में फैशन का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर, जिन्होंने अपने लुक से इस खास शाम की सारी लाइमलाइट बटोर ली।
अनन्या पांडे ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। स्लीक हेयर स्टाइल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप में उनका एलिगेंट अंदाज देखने लायक था।
दीया मिर्जा ने वाइन कलर के हॉल्टर नेक गाउन में अपनी खूबसूरती से महफिल लूट ली। मैचिंग ईयररिंग्स, खुले बाल और सटल मेकअप में अभिनेत्री का एलिगेंट लुक बेहद शानदार लगा।
अदिति राव हैदरी ने रेड कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जादू चलाया। स्लीक हेयर बन, रेड लिपस्टिक और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका रॉयल और क्लासी अंदाज देखने लायक था।
व्हाइट कलर की हॉल्टर नेक क्रोशिया ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने स्टाइल से सभी का ध्यान खींचा। खुले बाल, ग्लॉसी मेकअप और खूबसूरत अदाओं के साथ वह रेड कार्पेट पर छा गईं।
ब्लैक कलर के स्ट्रक्चर्ड ऑफ शोल्डर आउटफिट में अभिनेत्री बेहद स्टाइलिश नजर आईं। फ्रंट बैंग्स, हेयर बन और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके लुक को एक अलग ही अंदाज दिया।
ब्लैक एंड व्हाइट कलर के हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप और मैचिंग बॉटम में अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने यूनिक फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा। शॉर्ट हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका मॉडर्न अंदाज खूब जंचा।
लाइट पर्पल कलर के शिमरी ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा। स्टाइलिश हेयर बन, खूबसूरत नेकपीस और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
क्रिस्टल डिसूजा ने ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट आउटफिट में अभिनेत्री बेहद ग्लैमरस नजर आईं। डायमंड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को और भी आकर्षक बनाया।
ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में अभिनेत्री राशा ने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया। सिल्वर डिटेलिंग वाली ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप और मेसी बन ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।
अभिनेत्रियों के अलावा अभिनेता डिनो मोरिया ने भी इस इवेंट में शानदार एंट्री ली। बेज कलर के सूट में उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था।