फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bangladesh Violence Famous Bengali actor Shanto beaten to death along with father Selim Khan stars get angry

Bangladesh Violence: मशहूर बंगाली अभिनेता की पिता के साथ पीट-पीटकर हत्या, सितारों का भड़का गुस्सा

Wed, 07 Aug 2024 11:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Aug 2024 11:06 AM IST
सार

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बांग्लादेश के फिल्म निर्माता सेलिम खान को उनके बेटे शांतो खान के साथ पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना पर बंगाली स्टार्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 

विज्ञापन
Bangladesh Violence Famous Bengali actor Shanto beaten to death along with father Selim Khan stars get angry
सेलिम खान-शांतो खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बांग्लादेश के एक फिल्म निर्माता को सोमवार को बांग्लादेश में भीड़ ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सेलिम खान, जो लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष भी थे, उन्हें उनके अभिनेता बेटे शांतो खान के साथ बांग्लादेश के चांदपुर में भीड़ ने पीटा था। दोनों की मौके पर ही जान चली गई। जानकारी हो कि बांग्लादेश में सैन्य नेतृत्व वाले तख्तापलट में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होने और देश छोड़ने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा देखी जा रही है।

विज्ञापन

'बंगबंधु' के लिए चर्चित थे सेलिम खान 

सेलिम को फिल्म इंडस्ट्री में बांग्लादेश के संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शीला मुजीबुर रहमान पर एक बायोपिक बनाने के लिए जाना जाता था। 'बंगबंधु' नामक बायोपिक को कथित तौर पर पीएम हसीना का संरक्षण प्राप्त था।

विज्ञापन


Avneet Kaur: अवनीत कौर पर ज्वेलरी ब्रांड ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पीआर के साथ चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रिपोर्ट में बड़ा दावा 

बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार की एक रिपोर्ट में कहा गया है, 'चांदपुर में, लक्ष्मीपुर संघ परिषद के अध्यक्ष सेलिम खान और उनके अभिनेता बेटे शांतो खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जैसे ही हसीना के इस्तीफे की खबर फैली, सेलिम और उनका बेटा अपने गांव से भाग गए और बलिया संघ के फरक्काबाद बाजार चले गए। जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे फायरिंग कर भागने में सफल रहे। जब वे पास के बागराबाजार इलाके में पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और पीट-पीटकर उनकी जान ले ली। चांदपुर सदर पुलिस थाना प्रभारी शेख मोहसिन आलम ने मामले की पुष्टि की।'


Shah Rukh Khan: जब देर रात शाहरुख ने महिला पत्रकार को छुड़वाया था घर, कहा- चिंता मत करो मैं अपनी कार भेज दूंगा

बंगाली सितारों का फूटा गुस्सा

बांग्लादेशी फिल्म पिया रे में शान्तो के साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री कौशानी मुखोपाध्याय उनकी मृत्यु से बहुत प्रभावित हुईं। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि वह अब नहीं रहे। शांतो बहुत सम्मानित थे और इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की उनकी महत्वाकांक्षा थी।' बंगाली सुपरस्टार देव, जो सेलिम के मित्र थे उन्होंने कहा, 'मैं कई बार बांग्लादेश गया था और वहां के लोगों के आतिथ्य से प्रभावित हुआ। मौतों और हिंसा की खबरें परेशान करने वाली हैं। मुझे उम्मीद है कि यह चरण समाप्त हो जाएगा और बांग्लादेश जल्द ही पहले जैसा हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed