फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Badshah Takes A Dig At Donald Trump He Mocks US President Over Tariffs With Tareefan Song

Badshah: ‘किन्नी टैरिफ चाहिदिये ट्रंप को’, अमेरिका में कॉन्सर्ट में बादशाह ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज

Tue, 09 Sep 2025 12:31 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:31 PM IST
सार

Badshah On Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर लिए गए अपने फैसलों को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं। अब सिंगर-रैपर बादशाह ने ट्रंप पर अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान तंज कसा है।

विज्ञापन
Badshah Takes A Dig At Donald Trump He Mocks US President Over Tariffs With Tareefan Song
बादशाह और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : इंस्टाग्राम-@badboyshah और सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर-रैपर बादशाह इन दिनों यूएसए के अपने 'अनफिनिश्ड यूएसए टूर' पर हैं, जहां वो उत्तरी अमेरिका में धूम मचा रहे हैं। अपने गानों और रैप से बादशाह अपने कॉन्सर्ट में लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। इस बीच न्यू जर्सी के हालिया शो में बादशाह ने कुछ ऐसा किया जो अब वायरल हो रहा है। दरअसल, गाने के बीच बादशाह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र कर दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और श्रोता तालियां बजाने लगे

विज्ञापन

बीच गाने में बादशाह ने जोड़ दिया ट्रंप का नाम
बादशाह कॉन्सर्ट के दौरान फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का हिट सॉन्ग 'तारीफां' गा रहे थे। इसी दौरान बादशाह ने अचानक गाने की एक लाइन में कुछ बदलाव कर दिया और डोनाल्ड ट्रंप का नाम उसमें जोड़ दिया। बादशाह पहले गाने की असली लाइन ‘किन्नियां तारीफां चाहिदी ऐ तेनु’ जिसका अर्थ है कि ‘तुम्हें कितनी तारीफें चाहिए’ गा रहे थे। लेकिन बीच में उन्होंने बड़ी चतुराई से इसे बदलकर ‘किन्नी टैरिफ चाहिदिये ट्रंप को’ (ट्रंप को कितना टैरिफ चाहिए) कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चल रही टैरिफ बहस पर रैपर के मजाकिया अंदाज का आनंद लेते हुए भीड़ ने हंसते हुए और तालियां बजाईं। प्रशंसकों को बादशाह का ये अंदाज काफी भा गया।

विज्ञापन

 

 

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आएंगे बादशाह
बादशाह आर्यन खान द्वारा निर्देशित डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए इस सीरीज के ट्रेलर में बादशाह की झलक देखने को मिली है। जो ट्रेलर आने के बाद लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। वहीं कॉन्सर्ट के अलावा बादशाह अपने हालिया एल्बम 'एक था राजा' की सफलता का भी जश्न मना रहे हैं। इसमें 'गॉड डैम', 'जवाब' और 'खुशनुमा' जैसे हिट गाने शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed