फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana and UNICEF come forward to root for India paralympic team at the Summer Paralympics 2024

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने किया भारतीय पैरालंपिक टीम का समर्थन, देशवासियों से भी की ये खास अपील

Wed, 28 Aug 2024 05:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 28 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भारत में यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत आयुष्मान खुराना ने ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक 2024 में शामिल हो रही भारत की पैरालंपिक टीम का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें समर्थन दिया है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and UNICEF come forward to root for India paralympic team at the Summer Paralympics 2024
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk

विस्तार

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह अपने अभिनय के अलावा फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में कोई न कोई संदेश छिपा रहता है, जो बतौर जिम्मेदार नागरिक उनके समर्पण और नैतिकता को दर्शाता है। अभिनेता अपनी लोकप्रियता का सही इस्तेमाल करना बखूबी जानते हैं। हाल में ही उन्होंने भारत की पैरालंपिक टीम का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है। 

भारत की पैरालंपिक टीम का किया उत्साहवर्धन
अभिनेता एक युवाओं के लिए एक आदर्श रोल मॉडल हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक अच्छे गायक, कवि और गीतकार भी हैं। वह अक्सर देश में सकारात्मक बदलावों के लिए अपना योगदान और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखना नहीं छोड़ते। आज से पेरिस में आयोजित होने वाली ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक 2024 में भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है। अभिनेता ने टीम को अपना समर्थन देते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। 
विज्ञापन

Call Me Bae: गायकी के बाद अब अभिनय के मैदान में उतरने को तैयार लिसा मिश्रा, 'कॉल मी बे' को बताया 'बड़ा सपना'
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिसेफ, भारत के राष्ट्रीय राजदूत हैं आयुष्मान खुराना 
आयुष्मान खुराना यूनिसेफ के भारत के राष्ट्रीय राजदूत भी हैं। उन्होंने भारतीय पैरालंपिक टीम का समर्थन करने, उनकी भावना और अटूट दृढ़ संकल्प को पहचानने और उसका जश्न मनाने के लिए यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है। यूनिसेफ के साथ मिलकर, अभिनेता ने सभी नागरिक से इन शानदार और अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करने और जश्न मनाने का आह्वान किया है। सभी खिलाड़ी एक बार फिर देश को प्रेरित और गौरवान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by UNICEF India (@unicefindia)



Bollywood Flop Movies 2024: इस साल कई बॉलीवुड फिल्में हुईं फ्लॉप, जिनमें तीन हैं अक्षय कुमार के नाम
लोगों से एथलीट्स का हौसला बढ़ाने का किया आह्वान 
इस दौरान अभिनेता ने कहा, “हमारे पैरालंपिक चैंपियनों की अटूट भावना और इच्छा शक्ति ने सभी के लिए एक जीवंत उदाहरण पेश किया है। इन एथलीट ने अपने सपनों को साकार करने के रास्ते में किसी भी चुनौती को बाधा नहीं बनने दिया। ये एथलीट हर बच्चे, विशेषकर दिव्यांगों के लिए प्रेरणा हैं, जो याद दिलाते हैं कि कोई भी चुनौती ऐसी नहीं है, जिससे पार नहीं पाया जा सकता।'' उन्होंने आगे कहा,“यूनिसेफ के भारत के राष्ट्रीय राजदूत के रूप में, मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि सभी बच्चों को, उनके लिंग, आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के बावजूद, एक समावेशी और न्यायसंगत वातावरण तक पहुंच प्राप्त हो ताकि उन्हें अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने में मदद मिल सके। आइए हम बाधाओं को तोड़ने और इतिहास बनाने के लिए अपने पैरालंपिक चैंपियनों का उत्साह बढ़ाएं।''
R Madhavan: बड़े पान मसाला ब्रांड को माधवन ने दूर से हाथ जोड़े, ब्रांड अंबेसडर बनने का मिला करोड़ों का ऑफर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed