फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana and Tabu starrer Andhadhun completes 6 years of release fans demanded sequel

Andhadhun: आयुष्मान की ‘अंधाधुन’ ने पूरे किए छह साल, कलाकारों ने मनाया जश्न, प्रशंसकों ने की सीक्वल की मांग

Sat, 05 Oct 2024 03:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 05 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना और तबु की फिल्म ‘अंधाधुन’ को रिलीज हुए आज छह साल हो गए। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जश्न मनाया। वहीं, प्रशंसकों ने इसके सीक्वल की भी मांग की।
 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Tabu starrer Andhadhun completes 6 years of release fans demanded sequel
अंधाधुन - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful

विस्तार

साल 2018 में सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और तबु अभिनीत फिल्म ‘अंधाधुन’ ने दस्तक दी। फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई की यह बॉलीवुड की सबसे प्रशंसित फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। इस फिल्म में  राधिका आप्टे और अनिल धवन ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। आज यानी पांच अक्टूबर को फिल्म ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर तबु और आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसका जश्न मनाया है। वही, प्रशंसकों ने तो श्रीराम राघवन निर्देशित इस फिल्म के सीक्वल की भी मांग कर डाली।
विज्ञापन


आयुष्मान ने साझा किया एनिमेटेड वीडियो
शनिवार पांच अक्टूबर को ‘अंधाधुन’ की 6वीं सालगिरह पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में फिल्म के महत्वपूर्ण किरदारों का एनिमेटेड वर्जन दिख रहा है। साथ ही इसके बैकग्राउंड में लैला लैला गीत बज रहा है। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, ‘छह साल हो गए पर ये सस्पेंस अभी तक जिंदा है।’
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 के चक्रव्यूह में फंसे भाईजान, अपने AI वर्जन से की मुलाकात, प्रोमो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)



तब्बू ने भी जताई खुशी
तब्बू ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया। फिल्म के कलाकारों और क्रू को टैग करते हुए, उन्होंने कैप्शन में क्लैप इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)



प्रशंसकों ने की सीक्वल की मांग
प्रशंसकों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन फिल्म की खूब तारीफ की और इसके सीक्वल की भी मांग की। एक यूजर ने लिखा, ‘अंधाधुन चैप्टर दो में सस्पेंस खत्म कर दो’, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘सीक्वल की हकदार है।’ ऐसे ही कई सारे कमेंट्स आयुष्मान की पोस्ट में यूजर्स ने किए। यह फिल्म एक  ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है।  इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते और सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता, जबकि आयुष्मान खुराना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

गार्डन एरिया से किचन और बेडरूम तक, ऐसा दिखता है 'बिग बॉस 18' का घर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed