फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 Promo Salman Khan Interacts with AI Version of his past and future also reveals the show theme

Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 के चक्रव्यूह में फंसे भाईजान, अपने AI वर्जन से की मुलाकात, प्रोमो आया सामने

Sat, 05 Oct 2024 01:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

अब हाल ही में, इस शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खुद के एआई वर्जन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता शो की थीम का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Promo Salman Khan Interacts with AI Version of his past and future also reveals the show theme
बिग बॉस 18 प्रोमो - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

विस्तार

'बिग बॉस 18' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 6 अक्तूबर को होने वाला है। अब हाल ही में, इस शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खुद के एआई वर्जन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेता शो की थीम का भी खुलासा किया है। सलमान को बतौर होस्ट देख काफी उत्साहित हो रहे हैं और इसके साथ ही शो के प्रीमियर का इंतजार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस 18 का आया नया प्रोमो
बिग बॉस 18 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। भाईजान दर्शकों को इस सीजन का थीम पास्ट, प्रेजेंट, फ्यूचर के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। सलमान का पास्ट एआई वर्जन उनसे पूछता है,  ''क्या सलमान, अभी किधर है?'' फिर अभिनेता जवाब देता है, ''कन्फेशन रूम में।'' एआई वीडियो फिर पूछता है, ''कन्फेशन रूम में क्यों, अभी क्या लफड़ा किया तूने?'' फिर सलमान कहते हैं, ''ना मैंने कुछ किया है ना तूने कुछ किया था। मुझे नहीं पता था कि मैं अपना अतीत देखकर इतना चिढ़ जाऊंगा।''
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन



अपने एआई वर्जन से मिले भाईजान
आगे अभिनेता का एआई फ्यूचर वर्जन सलमान को बताता है कि वह बिग बॉस 38 के प्रोमो की शूटिंग कर रहा है। सलमान जवाब देते हुए पूछते हैं, ''बिग बॉस 38 का? बिग बॉस अभी भी है?'' सलमान के भविष्य का एआई वर्जन फिर उनसे कहता है, ''जल्दी जाना है आज, आज उसका जन्मदिन है।'' तब सलमान पूछते हैं, ''किसका जन्मदिन है?'' इसके बाद प्रोमो सलमान के यह कहते हुए खत्म होता है, ''नहीं, नहीं, नहीं।''

इस थीम पर बेस्ड है नया सीजन
 इस साल बिग बॉस की थीम कंटेस्टेंट के 'भूत, वर्तमान और भविष्य' के इर्द-गिर्द घूमेगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मेकर्स इस साल एआई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके चलते एआई नैना जैसे वर्चुअल इन्फ्लुएंसर भी किसी न किसी तरह से शो का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं।
 

Salman Khan: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' में इस किरदार में नजर आएंगे सलमान खान? अभिनेता के कैमियो पर आया अपडेट

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed