{"_id":"66c997049fcdd7de050461cc","slug":"ayesha-takia-has-returned-to-instagram-after-deactivating-her-account-due-to-intense-trolling-for-face-surgery-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayesha Takia: फेस सर्जरी और ट्रोलिंग की तनातनी में फंसीं आयशा टाकिया, इंस्टाग्राम पर वापसी कर अब दिया जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ayesha Takia: फेस सर्जरी और ट्रोलिंग की तनातनी में फंसीं आयशा टाकिया, इंस्टाग्राम पर वापसी कर अब दिया जवाब
Sat, 24 Aug 2024 01:47 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:47 PM IST
सार
आयशा टाकिया ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों के कारण अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट करने के बाद इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है । बता दें कि हैवी मेकअप के साथ ब्लू और गोल्डन साड़ी में आयशा की एक तस्वीर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
आयशा टाकिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @ayeshatakia
विस्तार
आयशा टाकिया बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। आयशा ने फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह अभिनेता वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आईं थीं। इसके अलावा 'टार्जन: द वंडर कार' में अजय देवगन भी नजर आए थे। इन दिनों आयशा अपनी चेहरे की सर्जरी को लेकर काफी ट्रोल हो रही है, जिसके चलते उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया था। अब आयशा फिर से इंस्टाग्राम पर वापस आ गई हैं और एक नई वीडियो पोस्ट कर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
आयशा ने की इंस्टाग्राम पर वापसी
आयशा टाकिया ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों के कारण अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट करने के बाद इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है । बता दें कि हैवी मेकअप के साथ ब्लू और गोल्डन साड़ी में आयशा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कई यूजर्स ने टिप्पणी की थी कि वह पहचानने लायक नहीं लग रही थीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया था।
फैंस के साझा किया नया पोस्ट
हालांकि, अभिनेत्री अब अपने ट्रोल्स पर कटाक्ष करने के लिए इंस्टाग्राम पर लौट आई हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आयशा ने ब्लैक टी और जींस पहने हुए खुद का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बहुत विनम्र, बहुत सावधान।" एक और स्टोरी में, उन्होंने एक कोट पोस्ट किया जिसमें लिखा था, "क्या आपने देखा कि मैंने कैसे जवाब नहीं दिया?"
विज्ञापन
बॉलीवुड से अभिनेत्री ने किया किनारा
बता दें कि आयशा को आखिरी बार 2011 में आई फिल्म 'मोड़' में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से हमेशा के लिए किनारा कर लिया। कुछ महीने पहले एक पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा था कि वह फिल्मों में वापसी के मूड में नहीं हैं और वह लाइमलाइट में भी नहीं आना चाहती हैं।

View this post on Instagram

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन