फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avika Gor Show Her Marriage Card At Reality Show Pati Patni Aur Panga

Avika Gor: बालिका वधू फेम अविका गौर ने शेयर किया शादी का कार्ड, ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट से वीडियो वायरल

Tue, 23 Sep 2025 05:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 23 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

हाल ही में एक्ट्रेस अविका गौर ने बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की थी कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर अविका ने अपनी शादी का कार्ड भी सबके साथ साझा किया है। साथ ही शादी को लेकर भी अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Avika Gor Show Her Marriage Card At Reality Show Pati Patni Aur Panga
अविका गौर की शादी का कार्ड - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से फेमस हुईं अविका गौर इन दिनों शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपने मंगेतर के साथ नजर आ रही हैं। इसी शो के सेट पर अविका ने अपनी शादी से जुड़ी जानकारी एक बार फिर से शेयर की है। साथ ही शादी का कार्ड भी नेशनल टीवी पर अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस मौके पर वह काफी इमोशनल भी नजर आईं। 

विज्ञापन

राधे मां को दिया पहला कार्ड 
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के एक प्रोमो में अविका गौर अपनी शादी का कार्ड सेट पर दिखाती हैं। जिसे देखकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स काफी खुश होते हैं। इस शो में बतौर गेस्ट राधे मां आईं, जिन्हें अविका गौर अपनी शादी का पहला कार्ड देती हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


अविका बोलीं- सेट पर होगी उनकी शादी
आगे प्रोमो वीडियो में अविका गौर कहती हैं, ‘ शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर ही होगी हमारी। यहीं मंडप लगेगा और सारी दुनिया के सामने होगी हमारी शादी।’ यह सुनकर शो के कंटेस्टेंट्स और सेलिब्रिटी कपल्स काफी खुश होते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Milind Chandwani: कौन हैं मिलिंद चंदवानी? पांच साल पुराना है अविका गौर से नाता, रोडीज का भी रहे हिस्सा 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैंस ने भी बधाई दी
अविका गौर की शादी के कार्ड वाले वीडियो पर यूजर्स और फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। अविका के फैंस ने लिखा, ‘बहुत बहुत बधाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अविका कितनी लकी है।’ कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी भी अविका के लिए शेयर किए हैं। बताते चलें कि अविका अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed