फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Avika Gor Fiance Milind Chandwani What He Did He Participate In MTV Roadies Real Heroes

Milind Chandwani: कौन हैं मिलिंद चंदवानी? पांच साल पुराना है अविका गौर से नाता, रोडीज का भी रहे हिस्सा

Wed, 11 Jun 2025 08:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jun 2025 08:45 PM IST
सार

Avika Gor Engagement: अभिनेत्री अविका गौर ने आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। जानिए कौन हैं मिलिंद चंदवानी।

विज्ञापन
Who Is Avika Gor Fiance Milind Chandwani What He Did He Participate In MTV Roadies Real Heroes
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@milindchandwani

विस्तार

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ की आनंदी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर अब अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। अविका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। दोनों ने एक प्राइवेट फंशन में इंगेजमेंट की है। जबसे अविका के इंगेजमेंट की खबर सामने आई है, तबसे हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर मिलिंद चंदवानी हैं कौन और वो क्या करते हैं। जानते हैं अविका के मंगेतर मिलिंद चंदवानी के बारे में।

विज्ञापन

सोशल एक्टिविस्ट और इंट्राप्रेन्योर हैं मिलिंद
अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी एक इंट्राप्रेन्योर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। मिलिंद आईटी सेक्टर से आते हैं। वो ‘कैंप डायरीज’ नाम के एक एनजीओ के संस्थापक भी हैं। ये एनजीओ अंडर प्रीविलेज बच्चों की देखभाल करता है। मिलिंद ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया हुआ है। 

विज्ञापन

एमटीवी रोडीज रियल हीरोज में ले चुके हैं हिस्सा
मिलिंद ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में आईटी सेक्टर में इंफोसिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम किया था। मिलिंद चंदवानी को पॉपुलर्टी मिली एमटीवी रोडीज से। मिलिंद साल 2019 में ‘एमटीवी रोडीज रियल हीरोज’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसके अलावा वो एक स्कूल में असिस्टेंट प्रिंसिपल के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Avika Gor (@avikagor)




यह खबर भी पढ़ेंः Avika Gor: 'बालिका वधू की आनंदी ने की सगाई, बॉयफ्रेंड संग अविका ने शेयर की फोटो; लिखा- 'उसने पूछा और मैंने..'

Trending Videos

Who Is Avika Gor Fiance Milind Chandwani What He Did He Participate In MTV Roadies Real Heroes
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@milindchandwani
हैदराबाद में हुई थी अविका और मिलिंद की मुलाकात
अविका और मिलिंद की मुलाकात हैदराबाद में हुई थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। जानकारी के मुताबिक, अविका साल 2020 से मिलिंद को डेट कर रही हैं। लगभग पांच साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों अब अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed