{"_id":"68d10581f7b0c8f201041895","slug":"avika-gor-milind-chandwani-wedding-live-on-national-television-navratri-special-pati-patni-panga-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Avika Gor: नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी टीवी की बालिका वधू, इस दिन लेंगी फेरे; खुद किया कन्फर्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Avika Gor: नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी टीवी की बालिका वधू, इस दिन लेंगी फेरे; खुद किया कन्फर्म
Mon, 22 Sep 2025 01:54 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:54 PM IST
सार
Avika Gor Wedding: कलर्स के शो 'पति, पत्नी और पंगा' में टीवी की बालिका वधू यानी अविका गौर अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद संग सात फेरे लेने वाली हैं। आखिर कब होगी अविका की शादी, चलिए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा।
विज्ञापन
अवीका गौर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की दुनिया में‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री अविका गौर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ शो 'पति,पत्नी और पंगा' में नदजर आ रही हैं। अवीका अब अपनी जिंदगी का सबसे खास अध्याय शुरू करने जा रही हैं। दरअसल अविका अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। खास बात यह है कि उनकी ये शादी केवल परिवार और दोस्तों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी दुनिया इसे नेशनल टेलीविजन पर देख पाएगी।
अविका ने शादी की खबर को किया कन्फर्म
अविका ने इस खुशी को साझा करते हुए कहा कि अभी भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि यह सब सच में हो रहा है। एचटी सिटी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'कभी-कभी सुबह उठते ही खुद को याद दिलाना पड़ता है कि यह सपना नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का हकीकत है। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे मिलिंद जैसा साथी मिला, जो न केवल मेरा समर्थन करते हैं बल्कि मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Adhira: प्रशांत वर्मा की ‘अधीरा’ में आमने सामने होंगे कल्याण दसारी और एसजे सूर्या, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

अविका गौर और मिलिंद
- फोटो : इंस्टाग्राम- @avikagor
शो में शादी करने के पीछे का आइडिया
28 साल की अविका ने अपनी शादी को नेशनल टेलीविजन पर दिखाने का फैसला यूं ही नहीं लिया। उन्होंने कहा कि साल 2008 से वो लगातार लोगों के सामने रही हैं और दर्शकों से उन्हें हमेशा बेहिसाब प्यार और दुआएं मिली हैं। यही वजह है कि उन्होंने चाहा कि उनके चाहने वाले भी इस सफर का हिस्सा बनें। उन्होंने मुस्कुराते हुए याद किया कि बचपन में अक्सर कहा करती थीं कि या तो उनकी शादी कोर्ट में होगी, जिसके बारे में किसी को पता भी नहीं चलेगा या फिर इतनी बड़ी होगी कि पूरा देश जश्न में शामिल होगा। अब जाकर उनका वो सपना साकार हो रहा है।
परिवार का रिएक्शन
अविका ने बताया कि परिवार की बात करें तो इस फैसले को सुनकर सभी बेहद खुश हैं। अविका ने कहा, 'जब शादी का निमंत्रण सेट पर पहली बार दिखाया गया तो मां भावुक हो गईं। शादी के कार्ड अभी आधिकारिक रूप से बांटे नहीं गए हैं। परिवार का कहना है कि पहले वो सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे, उसके बाद ही कार्ड बांटे जाएंगे।'
शादी के लुक को लेकर अविका ने साफ कहा है कि वो पारंपरिक अंदाज ही अपनाएंगी। उन्होंने बताया कि उनके लिए लाल रंग सबसे खास है और वो अपनी शादी में केवल लाल जोड़ा ही पहनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेहमानों से उन्होंने हल्के रंगों के कपड़े पहनने को कहा है ताकि उनकी ब्राइडल ड्रेस अलग और खास लगे।
शादी में कौन-कौन होगा शामिल?
अविका की मानें तो उनके कुछ करीबी दोस्त जैसे हर्ष लिंबाचिया, भारती सिंह, जन्नत जुबैर और अली गोनी शूटिंग शेड्यूल के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन सभी ने उन्हें वीडियो संदेश और शुभकामनाएं भेजी हैं। अविका ने भावुक होकर बताया कि नागार्जुन, अनुपम खेर और महेश भट्ट जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी उन्हें आशीर्वाद भेजा है। ये प्यार और सम्मान उनके लिए बेहद खास है।