आदिशक्ति: असमिया फिल्म ने किया विदेश में कमाल, जीता यह महत्वपूर्ण अवॉर्ड; जानें कब होगी रिलीज?
- ‘आदिशक्ति’ ने हाल ही में लास वेगास इंडी अवार्ड्स जीता है।
- यह फिल्म असामिया सिनेमा के लिए एक बड़ी सफलता है।
- फिल्म जल्द असम के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विस्तार
फिल्म ‘आदिशक्ति’ को लास वेगास में आयोजित लास वेगास इंडी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह एक असमिया भाषा की फिल्म है। जो फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इतना ही यह फिल्म भारत में भी कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।
कई पुरस्कारों के लिए नामांकित है फिल्म
हाल ही में फिल्म ने अमेरिका में लास वेगास इंडी अवार्ड्स जीता है। यह अवार्ड स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही ‘आदिशक्ति’ को लास वेगास, नेवादा स्थित कॉर्पोरेट लास वेगास- वर्कस्पेस नियर द स्ट्रिप में स्क्रीनिंग के लिए भी आधिकारिक तौर पर चुना गया है। यह अवॉर्ड असामिया सिनेमा के लिए एक खास उपलब्धी है।
दिल्ली में भी हुए सम्मानित
अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड से पहले फिल्म ने नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल सिने कॉन्फ्लुएंस के दौरान जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFF) के मंच पर तीन उल्लेखनीय सम्मान प्राप्त हुए थे। डॉ. अर्शिया महंत को फिल्म में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया, जबकि इंद्राणी बरुआ को सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी का पुरस्कार मिला। इन पुरस्कार ने फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले इसकी बढ़ती लोकप्रियता को और मजबूत किया है।
सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
- फिल्म ‘आदिशक्ति’ 4 दिसंबर 2026 को असम के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
- फिल्म का निर्माण आयरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है।
- इस फिल्म का निर्देशन बिटोपन कशयप ने किया है।
- फिल्म में अभिनेता निरुपम सैकिया और तपन दास ने मुख्य भूमिका निभाई है।
- ‘आदिशक्ति’ की कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है।
