{"_id":"66505e8270bee2887f054550","slug":"ashish-vidyarthi-and-rupali-barua-first-wedding-anniversary-on-25-may-2024-know-more-about-them-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashish Vidyarthi: शादी की पहली सालगिरह का जश्न मना रहे आशीष विद्यार्थी, 60 की उम्र में आया था रुपाली पर दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ashish Vidyarthi: शादी की पहली सालगिरह का जश्न मना रहे आशीष विद्यार्थी, 60 की उम्र में आया था रुपाली पर दिल
Sat, 25 May 2024 07:53 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 25 May 2024 07:53 AM IST
सार
आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की थी। आज से ठीक एक साल पहले आशीष ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने 25 मई 2023 को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
आशीष विद्यार्थी-रूपाली बरुआ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rupalibaruavidyarthi
विस्तार
बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर खलनायक का रोल निभाने के लिए मशहूर आशीष विद्यार्थी ने ठीक 1 साल पहले यानी कि 25 मई 2023 को रुपाली बरुआ संग दूसरी शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही आशीष चर्चा में है और हो भी क्यों ना आखिर 60 साल की उम्र में उन्होनें जिंदगी की नई सफर की शुरुआत जो की थी। कई बार दूसरी शादी को लेकर एक्टर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। आज आशिष और रुपाली की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
रुपाली से शादी
आशीष विद्यार्थी ने बीते साल आज ही के दिन 25 मई को रुपाली बरुआ संग कोर्ट मैरिज की थी। आशीष ने पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी को तलाक देकर रुपाली से दूसरी शादी की थी। आशीष और रुपाली की शादी कोलकाता में हुई थी। शादी में आशीष ने ऑफ व्हाइट कुर्ते के साथ लुंगी पहनी थी। तो वहीं रुपाली व्हाइट शेड की साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखीं।
विज्ञापन
कौन हैं रुपाली
आशीष और रुपाली की उम्र में पूरे 10 सालों का फासला है। आशीष विद्यार्थी 61 साल के हैं, वहीं रूपाली बरुआ 51 की हैं। भले ही दोनों की उम्र ज्यादा है लेकिन दिल तो बच्चा है जी। 51 की उम्र में भी रुपली बेहद जवान दिखती हैं। गुवाहाटी की रहने वाली रूपाली का स्टाइल भी किसी बॅालीवुड हसीना से कम नहीं है। रुपाली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 19 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रुपाली अक्सर बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाती रहती हैं। डांस का रुपाली को कितना शौक है ये आप उनके इंस्टाग्राम वीडियोज में देख सकते हैं। वो अक्सर इंस्टा पर अलग-अलग गानों पर डांस की रील्स साझा करती रहती हैं। बता दें कि रुपाली फैशन इंडस्ट्री से ताल्लुख रखती हैं, जिनका कोलकाता में एक फैशन स्टोर भी है।
11 भाषाओं में की फिल्में
आशीष विद्यार्थी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कई भाषाओं में काम किया है। अपने नेगेटिव किरदारों से दर्शकों को डराने वाले आशीष विद्यार्थी वो एक्टर हैं, जिन्होंने 11 भाषाओं में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया है। आशीष ने अब तक हिंदी, मराठी, इंग्लिश, ओड़िया, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
'रणनीति बालाकोट एंड बियॉन्ड'
आशिष विद्यार्थी की वेब सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' सीरीज ओटीट पर रिलीज हुई थी। यह 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज में लारा दत्ता, जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार नजर आए। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक नाटक है।