Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी की सीरीज 'एकाकी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, साथ नजर आएंगे ये कलाकार
Ashish Chanchlani Web Series: एक्टर निर्देशक आशीष चंचलानी की वेब सीरीज का पहला लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें कई कलाकारों को दिखाया गया है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
सीरीज का पहला लुक पोस्टर जारी करते हुए आशीष ने इसके कैप्शन में लिखा है 'हम आप सभी को इस साल एक ट्रिप पर दिल से बुला रहे हैं। बस याद रखना। एकाकी में रहकर आप कभी अकेले नहीं रहेंगे।' पोस्टर में आशीष चंचलानी को लालटेन लेकर जाते हुए दिखाया गया है। आशीष चंचलानी के सामने कई सारे हाथ दिख रहे हैं जो उनको बुला रहे हैं। इसके साथ कई पोस्टर शेयर किए गए हैं जो कई दूसरे कलाकारों के हैं। इसके पोस्टर पर लिखा है आप कभी भी अकेले नहीं थे।
Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...
'एकाकी' सीरीज में आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी जैसे कलाकार शामिल हैं। एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाली इस सीरीज ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया। वह इस वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Gram Chikitsalaya Trailer: जारी हुआ 'ग्राम चिकित्सालय' का ट्रेलर, मजे में विनय पाठक, तो बुरे फंसे अमोल पराशर
एकाकी के पहले लुक पोस्टर पर कई यूजर ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'एकाकी का मतलब बंगाली में अकेला होता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छा दिख रहा है।' एक और यूजर ने लिखा है 'अभी मजा आएगा न बिडू़।' एक यूजर ने अशीष को बधाई दी है।