फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arnold Schwarzenegger Action On Climate Change save our childrens says We Have To Do Whatever It Takes To Stop

Arnold Schwarzenegger: अर्नोल्ड श्वार्जनेगर बच्चों के लिए हैं चिंतित, बोले- जलवायु परिवर्तन पर ठोस कदम...

Mon, 24 Jun 2024 09:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 24 Jun 2024 09:19 PM IST
सार

दिग्गज हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बाततीच की और कहा कि अब समय आ गया है कि बातचीत बंद की जाए और ठोस समाधान निकाले जाए।

विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger Action On Climate Change save our childrens says We Have To Do Whatever It Takes To Stop
अर्नाल्ड श्वार्जनेगर - फोटो : इंस्टाग्राम@schwarzenegger

विस्तार

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर एक ऑस्ट्रियन अमेरिकी बॉडीबिल्डर, अभिनेता, मॉडल, व्यवसायी, राजनेता और कैलिफोर्निया राज्य के गवर्नर भी रह चुके हैं। 22 साल की उम्र में उन्हें मि. यूनिवर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया था। बता दें कि उन्होंने मि.ओलम्पिया प्रतियोगिता में कुल सात बार जीत हासिल की। उन्होंने खेल पर कई पुस्तकें और कई लेख भी लिखे हैं। अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने ऑस्ट्रियाई विश्व शिखर सम्मेलन के नए संस्करण में कहा, "हम केवल कार्रवाई के बारे में चिंतित हैं। यह कार्यक्रम उन्होंने आठ साल पहले शुरू किया था। अब केवल बात करने से काम नहीं चलेगा। हम सभी प्रदूषण मुक्त दुनिया के बारे में एक ही दृष्टिकोण साझा करते हैं। हमें अपने बच्चों को बचाने, अपने ग्रह को बचाने और अपने भविष्य को बचाने के लिए ठोस कदम उठाना होगा और साथ ही इसे रोकने के लिए जो कुछ भी करना है, वह करना होगा।"
विज्ञापन


अर्नाल्ड ने जलवायु परिवर्तन के बारे में की बात
शिखर सम्मेलन "बी यूजफुल: टूल फॉर ए हेल्दी प्लेनेट" के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास वियना के हॉफबर्ग में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ठोस समाधान खोजना था। इस समारोह के दौरान अर्नाल्ड ने वहां पर मौजूदा लोगों से कहा "आपके पास शक्ति है।"
विज्ञापन


समारोह में शामिल हुए दिग्गज
बता दें कि कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर श्वार्जनेगर ने 2017 में ऑस्ट्रिया-आधारित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की स्थापना की थी। उन्होंने इस कार्यक्रम की मेजबानी की और उनके भाषण से कार्यवाही शुरू हुई। इस समारोह में ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और यूरोपीय ग्रीन डील के लिए यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष मारोस शेफकोविक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फिल्म और टीवी व्यवसाय जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में तेजी से जुड़ रहे हैं। इस समारोह के दौरान क्लेमेंस हॉलमैन ने केट विंसलेट द्वारा लिखित अपनी डॉक्यूमेंट्री ड्रीमस्केप्स पेश की, जिसे डब्लू-डब्लू एफ द्वारा समर्थन मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्नाल्ड ने बताया कि कैसे फिल्म निर्माण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान कर सकता है। अर्नाल्ड ने कहा, "हम जानबूझकर एक नया दृष्टिकोण चुनना चाहते थे। हमारा लक्ष्य अपनी धरती की सुंदरता को उसकी सभी विविधताओं के साथ दिखाना था। हम दर्शकों को इस बात से अवगत कराना चाहते हैं कि किन चीजों को संरक्षित करने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed