फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Armaan Malik Youtuber Become Father Fifth Time First Wife Payal Gave Birth To Baby

दो शादी करने वाला यूट्यूबर पांचवीं बार बना पिता, जानें कौन है कंट्रोवर्सी से घिरे रहने वाले अरमान मलिक?

Wed, 25 Mar 2026 10:05 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 25 Mar 2026 10:05 AM IST
सार

Who Is Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर पर कई लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं, इनमें से एक अरमान मलिक भी हैं। लेकिन वह अक्सर ही कंट्रोवर्सी से घिर रहे हैं। हाल ही में इस यूट्यूबर के घर पर पांचवीं बार किलकारी गूंजी है। वह पांचवीं बार पिता बने हैं। जानिए, अरमान मलिक से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन
Armaan Malik Youtuber Become Father Fifth Time First Wife Payal Gave Birth To Baby
अरमान मलिक पांचवीं बार बने पिता - फोटो : इंस्टाग्राम@armaan__malik9

विस्तार

यूट्यूबर पर अरमान मलिक एक लाइफस्टाइल व्लॉगर के तौर पर मशहूर हैं। वह अपने परिवार को लेकर लाइफस्टाइल व्लॉग बनाते हैं और करोंड़ों रुपये छापते हैं। यह यूट्यूबर अपने दो शादियों के कारण ही सबसे पहले चर्चा में आया था। जानिए, अरमान मलिक की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें। 

विज्ञापन


 

Armaan Malik Youtuber Become Father Fifth Time First Wife Payal Gave Birth To Baby
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53

दो शादी के कारण हुआ हंगामा 
अरमान मलिक पहले टिक टॉक पर कंटेंट बनाते थे। कई बार इसमें उनकी पत्नी पायल भी नजर आती थी। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। लेकिन आगे चलकर पायल की दोस्त कृतिका के साथ ही अरमान ने साल 2018 में शादी कर ली। पहले पायल, अरमान से दूर रही लेकिन बाद में वह कृतिका और अरमान के साथ एक परिवार की तरह रहने लगी। सभी मिलकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाने लगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Armaan Malik Youtuber Become Father Fifth Time First Wife Payal Gave Birth To Baby
कृतिका मलिक, अरमान मलिक और पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @kritika_malik_9

दो पत्नियाें से हैं पांच बच्चे 
हाल ही में अरमान की पहली पत्नी पायल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह चौथी बार मां बनी है, पायल और अरमान के साथ में तीन बच्चे पहले से थे। वहीं अरमान और कृतिका मलिक का साथ में एक बेटा है। इस तरह अरमान अब पांच बच्चों के पिता बन चुके हैं। 

करोड़ों में है नेटवर्थ 
अरमान मलिक का इनकम सोर्स सोशल मीडिया है। यूट्यूब पर उनके 8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से अधिक फाॅलोअर्स हैं। अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये है। यह तीनों ही बिग बॉस 3 ओटीटी वर्जन में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

Armaan Malik Youtuber Become Father Fifth Time First Wife Payal Gave Birth To Baby
बिग बॉस 3 ओटीटी में अरमान मलिक-पायल-कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@payal_malik_53

कंट्राेवर्सी का शिकार भी हुए 
कंट्रोवर्सी का शिकार भी अरमान मलिक और उनका परिवार बन जाता है। दो शादी के कारण ही सबसे पहले अरमान मलिक विवादों में आए, उन पर बहुविवाह को प्रमोट करने का आरोप लगा। पत्नी पायल मलिक पर भी पिछले दिनों धार्मिक भावनांए आहत करने का आरोप लगा। इसके अलावा वह दूसरे कंटेंट क्रिएटर से भी झगड़े के कारण कंट्राेवर्सी का शिकार कई बार हुए हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed