फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Bijlani Fumes Over Mouni Roys Dating Rumours Saying Ruined 15 Years Of Friendship Just For A Click

‘15 साल की दोस्ती को खराब कर दिया’, मौनी रॉय संग डेटिंग की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी; शेयर किया बड़ा नोट

Fri, 17 Jul 2026 12:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 17 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

Arjun Bijlani: अर्जुन बिजलानी ने अपनी करीबी दोस्त मौनी रॉय के साथ डेटिंग की अफवाहों पर कड़ा रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Arjun Bijlani Fumes Over Mouni Roys Dating Rumours Saying Ruined 15 Years Of Friendship Just For A Click
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे डिनर के बाद साथ निकलते दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। 

विज्ञापन

एक हेडलाइन के लिए गॉसिप बना दिया
अर्जुन ने इन अफवाहों के लिए एक पैपराजी पेज के भ्रामक कैप्शन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 15 साल पुरानी दोस्ती को सिर्फ एक हेडलाइन के लिए गॉसिप बना दिया गया। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की कि खबर छापने से पहले फैक्ट चेक जरूर करें।

विज्ञापन

Arjun Bijlani Fumes Over Mouni Roys Dating Rumours Saying Ruined 15 Years Of Friendship Just For A Click
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी है
अर्जुन बिजलानी ने कहा, ‘प्रिय क्लिकबेट पेजेज, दो लोग जो 15 साल से दोस्त हैं, वे अचानक कपल नहीं बन जाते सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग एक-दूसरे के साथ सिर्फ इसलिए खड़े होते हैं क्योंकि उनका दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है।

हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देना जरूरी नहीं है, सिर्फ व्यूज के लिए। कुछ भी पब्लिश करने से पहले थोड़ा फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी है। हमें अपनी बनाई कहानियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।’

भ्रामक खबरें फैलाने से पहले जांच करें
इसके बाद उन्होंने मीडिया पेज से सीधे तौर पर अपील भी की। ‘हम मीडिया पेज से अनुरोध करते हैं कि भ्रामक खबरें फैलाने से पहले सच्चाई की जांच करें, जो लोगों की निजी जिंदगी में बेवजह दखल देती हैं और कन्फ्यूजन पैदा करती हैं। जिम्मेदार पत्रकारिता भरोसा बनाती है, क्लिकबेट नहीं।’

विज्ञापन

Arjun Bijlani Fumes Over Mouni Roys Dating Rumours Saying Ruined 15 Years Of Friendship Just For A Click
अर्जुन बिजलानी और नागिन शो - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन और मौनी के बारे में 
बता दें कि अर्जुन और मौनी पिछले 15 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और कई बार अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। दोनों ने ‘नागिन’ सीरियल में साथ काम किया था, जिसके बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। 

ये भी पढ़ें- ‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं’; सोनम वांगचुक की हड़ताल के सवाल से विवेक ओबेरॉय ने किया किनारा; वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed