{"_id":"6af19422064dcfb906097bb0","slug":"arhaan-khan-birthday-malaika-arora-and-arbaaz-pens-adorable-post-for-son-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरहान खान जन्मदिन: मलाइका-अरबाज ने बेटे को खास अंदाज में किया विश, इमोशनल नोट लिखते हुए दिखाई अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अरहान खान जन्मदिन: मलाइका-अरबाज ने बेटे को खास अंदाज में किया विश, इमोशनल नोट लिखते हुए दिखाई अनदेखी तस्वीरें
Mon, 09 Nov 2026 03:06 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:06 PM IST
सार
- अरहान खान 9 नवंबर को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- उनके जन्मदिन पर मलाइका ने बचपन की तस्वीरें शेयर की है।
- वहीं, पिता अरबाज खान ने भी बेटे के लिए प्यार भरा नोट लिखा है।
विज्ञापन
मलाइका, अरबाज और अरहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन बेटे अरहान खान के लिए दोनों का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है। दोनों अक्सर खास मौकों पर बेटे के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। अब अरहान के 24वें जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
सोमवार को अरहान ने अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर मलाइका और अरबाज दोनों ने ही सोशल मीडिया पर बेटे के लिए खास पोस्ट शेयर किए। जहां मलाइका ने अरहान की बचपन की तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादें ताजा की, वहीं अरबाज ने एक भावुक नोट लिखकर बताया कि उन्हें अपने बेटे पर कितना गर्व है।

Trending Videos
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा ने क्या किया पोस्ट?
मलाइका ने अरहान की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'चढ़ने के लिए कोई पहाड़ इतना ऊंचा नहीं है... मेरे प्यारे बेटे, जन्मदिन मुबारक हो। तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' इस पोस्ट के जरिए मलाइका ने बेटे पर अपना प्यार लुटाया।
इमोशनल हुए अरबाज खान
वहीं, अरबाज खान ने भी बेटे के लिए एक लंबा और प्यारा नोट लिखा। उन्होंने बताया कि उन्हें अरहान पर कितना गर्व है और वह किस तरह एक समझदार और आत्मविश्वास से भरे युवा के रूप में बड़े हो रहे हैं।
अरबाज ने लिखा, 'जन्मदिन की 24वीं सालगिरह मुबारक हो, अरहान। तुम्हें प्यार करते हुए 24 साल हो गए और तुम पर गर्व करते हुए भी 24 साल। मैं भले ही हर दिन यह न कहूं, लेकिन तुम्हें पता होना चाहिए कि मुझे तुम पर कितना गर्व है। तुम्हारा पिता होना जिंदगी की सबसे खूबसूरत भूमिकाओं में से एक है। आज जब मैं तुम्हें एक समझदार, आत्मविश्वास से भरे और शानदार युवा के रूप में बड़ा होते देखता हूं, तो मेरा दिल गर्व और आभार से भर जाता है।'

मलाइका अरोड़ा, अरबाज और अरहान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@arbaazkhanofficial, @malaikaaroraofficial
अभिनेता ने आगे लिखा, 'बड़े सपने देखो, विनम्र रहो और हमेशा खुद पर भरोसा रखो। अपने सपनों को पूरा करने का साहस, मुश्किलों से लड़ने की ताकत और सही फैसले लेने की समझ हमेशा तुम्हारे पास रहे। याद रखना, तुम चाहे कितने भी बड़े हो जाओ, मेरे लिए हमेशा छोटे बेटे ही रहोगे। तुम्हारा पिता होने पर मुझे गर्व है। हमेशा प्यार।'
मलाइका और अरबाज के बेटे हैं अरहान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी की थी। साल 2002 में दोनों बेटे अरहान के माता-पिता बने। हालांकि, शादी के करीब 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटे के साथ अच्छा रिश्ता बनाए हुए हैं और अक्सर उसके खास मौकों पर साथ नजर आते हैं। वहीं, अरबाज खान ने अब शूरा खान से शादी कर ली है। दोनों एक बेटी सिपारा के माता-पिता हैं।