{"_id":"65f5c9a8a59cb9788d0bad3c","slug":"ar-rahman-defends-using-ai-in-music-recreate-says-it-can-be-used-as-a-tool-to-step-up-rather-than-killing-jobs-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AR Rahman: एआर रहमान ने संगीत में एआई के इस्तेमाल को ठहराया सही, बोले- इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AR Rahman: एआर रहमान ने संगीत में एआई के इस्तेमाल को ठहराया सही, बोले- इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करें
Sat, 16 Mar 2024 10:08 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:08 PM IST
सार
तमाम लोगों ने एआर रहमान पर आरोप लगाए कि उन्होंने संगीत में एआई का इस्तेमाल कर ऐसा कदम उठाया है, जिससे कई लोगों की नौकरी जा सकती है। इस पर अब उन्होंने अपना बचाव किया है।
विज्ञापन
एआर रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' के ऑडियो म्यूजिक में दो दिवंगत गायकों की आवाज का इस्तेमाल किया। उन्होंने गायक बंबा बाक्या और शाहुल हमीद की आवाजों को एआई की मदद से रिक्रिएट किया। नई तकनीक का इस्तेमाल कर पुरानी यादें ताजा करने के रहमान के प्रयास की कुछ लोगों ने खूब तारीफ की। लेकिन, इसे लेकर एआर रहमान की काफी आलोचना भी हुई। मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब इस मामले में एआर रहमान ने अपना बचाव किया है।
विज्ञापन
बोले- नौकरियों पर खतरा नहीं
तमाम लोगों ने एआर रहमान पर आरोप लगाए कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया है, जिससे कई लोगों की नौकरी जा सकती है। हाल ही में 'द गोट लाइफ' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान ए आर रहमान ने मीडिया से म्यूजिक इंडस्ट्री में एआई के आगमन का बचाव कते हुए कहा कि एआई को नौकरियों पर खतरे की बजाय इसे आगे बढ़ने के लिए एक टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Lok sabha Election: चुनाव की तारीखों के एलान पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने बताए मुख्य मुद्दे
विज्ञापन
'समय की होगी बचत'
एआर रहमान ने आगे कहा, 'टेक्नोलॉजी में हर दिन एक सरप्राइज सामने आ रहा है और यह निश्चित रूप से अचानक नहीं है। मुझे याद है जब मैंने 1984 में एक कंप्यूटर खरीदा था, तो सभी ने सोचा था कि हम सभी अपनी नौकरियां खोने वाले हैं। इसी तरह यह है। इसे आप जितना ज्यादा सुनेंगे, इसका अस्तित्व दिखेगा। मुझे लगता है कि एआई का इस्तेमाल आगे बढ़ने में किया जा सकता है'। एआर रहमान ने कहा, 'एआई के जरिए हम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का उत्थान कर सकते हैं। कला और विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाओं को शिक्षित और पोषित कर सकते हैं। उनके पास अब एआई जैसे टूल्स मौजूद हैं, ऐसे में उन्हें कई वर्षों तक अध्ययन में जुटे रहने की जरूरत नहीं है।
Lok Sabha Election: शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- 'कहीं 2004 के नतीजे रिपीट न हो जाएं'
इस्तेमाल के तरीके पर की चर्चा
एआर रहमान ने एआई और तकनीक के चलते अपनी नौकरी गंवाने को लेकर डरे हुए क्रिएटिव पेशवरों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि एआई का इस्तेमाल करने का सबसे बेहतर तरीका लोगों को नौकरी से निकालना नहीं, बल्कि उनके जीवन में सुधार और जीवन को बेहतर बनाना है। हमें इसका इस्तेमाल इस तरह करना चाहिए कि उन चीजों की कमी दूर हो सके, जिनके लिए समय की जरूरत है'।
Kalki 2898 AD: क्या चुनाव की वजह से टल जाएगी कल्कि 2898 एडी की रिलीज? मेकर्स करेंगे रणनीति पर मंथन