{"_id":"698483c331ae917f6b0c1fe1","slug":"ar-ameen-on-father-ar-rahmans-communal-remark-controversy-says-following-a-different-path-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने दिया एआर रहमान के बयान पर रिएक्शन, क्या पिता से अलग राह पर हैं एआर अमीन?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बेटे ने दिया एआर रहमान के बयान पर रिएक्शन, क्या पिता से अलग राह पर हैं एआर अमीन?
Thu, 05 Feb 2026 05:19 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:19 PM IST
सार
AR Ameen: हाल ही में एआर अमीन ने अपने नए गाने 'भीगी भीगी' को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने अपने पिता के बयान पर भी रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
एआर रहमान, एआर अमीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@arrameen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता की ओर इशारा करते हुए एक बयान दिया, जिस पर बहस जारी है। इस मामले पर रहमान ने सफाई दी है। अब 23 साल के एआर अमीन ने अपने पिता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उनका गाना 'भीगी भीगी' रिलीज हुआ है। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। इसमें मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान ने अभिनय किया है। एआर अमीन इस गाने से बतौर सिंगर-प्रोड्यूसर जुड़े हैं।
विज्ञापन
एआर अमीन के गाने के बारे में
गाना 'भीगी भीगी' के बारे में एआर अमीन ने बताया 'मेरे पिता ने इस पर काम करने के बारे में बताया था। मुझे यह आइडिया अच्छा लगा। गाने में जसलीन रॉयल की आवाज ने गहराई पैदा की। मुझे लगता है कि इसमें सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ है। यह गाना बहुत जल्दी बन गया। इसके प्रोसेस को समझना थोड़ा मुश्किल है।'
अलग राह पर हैं अमीन
अपने पिता से अलग अपनी पहचान बनाने के सवाल पर एआर अमीन ने बताया 'मैं अपना रास्ता खुद बना रहा हूं। मैं हर बातचीत में यही कहता हूं। मैं एकदम अलग रास्ते पर हूं। मैं इस जगह के बारे में और जानना चाहता हूं।'

मृणाल ठाकुर, एआर अमीन, दुलकर सलमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@arrameen
पिता के बयान पर एआर अमीन का रिएक्शन
एआर अमीन से जब इंडस्ट्री को लेकर उनके पिता के दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं इस विषय से अलग रहना पसंद करूंगा।'
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए अपने बयान पर एआर रहमान ने सफाई दी है और कहा कि उनका इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा जो लोग उन्हें जानते हैं, उन्हें किसी सफाई की जरूरत नहीं है।
एआर अमीन से जब इंडस्ट्री को लेकर उनके पिता के दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं इस विषय से अलग रहना पसंद करूंगा।'
'दलदल' से पहले भी दम नहीं दिखा सके भूमि पेडनेकर और आदित्य रावल, करियर ग्राफ पर डालें एक नजर
रहमान ने दी सफाईहिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए अपने बयान पर एआर रहमान ने सफाई दी है और कहा कि उनका इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा जो लोग उन्हें जानते हैं, उन्हें किसी सफाई की जरूरत नहीं है।
क्या था रहमान का बयान?
एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में कहा था, 'आजकल फिल्म इंडस्ट्री में लोग रचनात्मक नहीं हैं, वो सही ढंग से फैसला नहीं ले सकते । मुझे कम काम मिलना एक सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लोग मेरे पीछे बातें करते हैं। मुझे कानाफूसी की तरह पता चला कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन संगीत कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच संगीतकारों को काम पर रख लिया।'