फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apoorva mukhija remembers india got latent controversies days and says she was forced to leave her apartment

Apoorva Mukhija: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान अपूर्वा ने मजबूरन उठाया ये कदम, बोलीं- ‘मकान मालिक ने…’

Thu, 19 Jun 2025 08:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 19 Jun 2025 08:50 AM IST
सार

Apoorva Mukhija: हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों के चलते आई मुश्किलों को याद किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Apoorva mukhija remembers india got latent controversies days and says she was forced to leave her apartment
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @ the.rebel.kid

विस्तार

अपूर्वा मुखीजा इन दिनों करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' की वजह से चर्चा में हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर भी काफी विवादों रही थीं, जिस कारण उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था। साथ ही उन्हों बताय कि एक समय उन्हें अपना घर खाली करने के लिए कहा गया था। जानिए उन्होंने क्या अनुभव साझ किए। 

विज्ञापन

मकान मालिक ने कमरा खाली करने को कहा
अपूर्वा मुखीज ने हाल ही में मैशेबल इंडिया के साथ अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या विवाद की वजह से उन्हें मुंबई में ही रहना पड़ा। इसके जवाब में उन्होंन कहा, ‘पुलिस मेरे घर पर नोटिस लगाने और मुझे बुलाने आई थी। इस कारण बिल्डिंग मैनेजमेंट ने शिकायत कर दी कि पुलिस इस बिल्डिंग में आ रही है। इन्हीं वजहों से हम बैचलर्स को लोग घर नहीं देते। फिर मुझे घर खाली करना पड़ा, क्योंकि मेरे घर पर पुलिस आई थी। इसलिए, मकान मालिक ने मुझे जाने के लिए कहा। मैं उस घर में केवल एक साल तक रही।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kajal Aggarwal: ‘मगधीरा’ से लेकर ‘सिंघम’ तक काजल ने निभाए उम्दा किरदार, साउथ-हिंदी फिल्मों में खूब जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे खाली करने का दिया था संकेत
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अप्रैल महीने में अपूर्वा मुखीजा ने संकेत दिया था कि वह अपना कमरा खाली कर रही हैं, जिसे उन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों के दौरान छोड़ना पड़ा था। अब उन्होंने इसकी वजह बताई है। 


द ट्रेटर्स शो से चर्चा में हैं अपूर्वा
अपूर्वा मुखीजा इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आ रही हैं। इस शो में अपूर्वा के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी नजर आ रही हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसी शो के दौरान अपूर्वा और उर्फी जावेद के बीच तनाव बढ़ गया है, जिस कारण दोनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed