फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Shetty Will Make Her Malayalam Debut With Director Rojin Thomas Film Kathanar The Wild Sorcerer

Anushka Shetty: तमिल-तेलुगु में धमाल मचाने के बाद मलयालम डेब्यू के लिए तैयार अनुष्का, सेट से सामने आई तस्वीर

Tue, 12 Mar 2024 12:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 12 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं अनुष्का शेट्टी अब मलयालम फिल्में में डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन
Anushka Shetty Will Make Her Malayalam Debut With Director Rojin Thomas Film Kathanar The Wild Sorcerer
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री को अपने शानदार अभिनय प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने वालीं अनुष्का शेट्टी अब मलयालम फिल्में में डेब्यू करने जा रही हैं। हॉरर फिल्म 'कत्तानार- द वाइल्ड सॉरसरर' के साथ अभिनेत्री अपने मलयालम डेब्यू के लिए तैयार हैं। फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीर

काफी वक्त से खबरें आ रही थीं कि अनुष्का शेट्टी आगामी 'कत्तानार- द वाइल्ड सॉरसरर' में अहम भूमिका निभाएंगी। अब सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। 'कत्तानार- द वाइल्ड सॉरसरर' के निर्देशक रोजिन थॉमस ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शेट्टी और फिल्म की टीम के साथ सेट से एक तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अनुष्का का सेट पर स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री हाथों में भगवान श्रीकृष्ण की मुर्ति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rojin Thomas (@rojin__thomas)


अनुष्का के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं रोजिन

'कत्तानार द वाइल्ड सॉरसरर' के निर्देशक रोजिन थॉमस ने सोमवार, 11 मार्च को पोस्ट साझा कर लिखा, 'हमारी कत्तानार की सिनेमाई यात्रा में अनुष्का शेट्टी के साथ सहयोग करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कलाकारों का सपना।' तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस इस महाकाव्य कहानी में शामिल होने के लिए अनुष्का शेट्टी की सराहना कर रहे हैं। 


Salman Khan: 'टाइगर 3' के बाद सलमान की आगामी फिल्म की हुई घोषणा, एआर मुरुगादॉस के मूवी की रिलीज डेट आई सामने

फिल्म का पहली झलक आई सामने

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस बेहद खुश हैं। 'कत्तानार- द वाइल्ड सॉरसरर' झलक सोशल मीडिया पर पहले ही सामने आ चुकी है। यह फिल्म 14 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 'कत्तानार द वाइल्ड सॉरसरर' के पहला भाग इसी साल 2024 में रिलीज होगा।  


The First Omen: हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खौफनाक दृश्य देखकर दर्शकों की निकल जाएगी चीख


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed