फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   20th Century Studios horror Film The First Omen final trailer is out click here to know the release date

The First Omen: हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खौफनाक दृश्य देखकर दर्शकों की निकल जाएगी चीख

Tue, 12 Mar 2024 12:40 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:40 PM IST
सार

हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का फाइनल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी खौफनाक होने वाली है। हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों में इस फिल्म के लिए अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
20th Century Studios horror Film The First Omen final trailer is out click here to know the release date
द फर्स्ट ओमेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का फाइनल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी खौफनाक होने वाली है। हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों में इस फिल्म के लिए अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है इस फिल्म के ट्रेलर में खास और किस दिन यह फिल्म रिलीज होने जा रही है-
विज्ञापन


विज्ञापन




बेहद डरवानी है ट्रेलर 
ट्रेलर की शुरुआत एक चर्च जैसी जगह से होती है, जहां एक लड़की बालकनी में खड़ी नजर आती है। उस लड़की को देखकर बाकी की बच्चियां सहमी सी दिखती है। अगले ही दृश्य में पीछे से आवाज आती है, 'तुम्हें डरने की जरुरत नहीं है। ईश्वर ने तुम्हारे लिए काफी कुछ सोच रखा है।' इस दृश्य के बाद एक औरत चीखती हुई दिखाई देती है। फिल्म के यह दृश्य दर्शकों के रूह को कंपा देने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood News: ‘बस्तर’ के पहले गाने के लॉन्च पर शहीदों के परिजनों ने बताई अपनी आपबीती l Adah Sharma

'द ओमेन' की प्रीक्वल है 'द फर्स्ट ओमेन'
'द फर्स्ट ओमेन' साल 1976 में आई फिल्म 'द ओमेन' की प्रीक्वल फिल्म है। यह फिल्म पिछली फिल्म से भी ज्यादा भयावह और खौफनाक है। 'द फर्स्ट ओमेन' के निर्देशक अरकाशा स्टीवेन्सन हैं। अरकाशा ने परदे बेहद खूबसूरती से डर और अंधकार को उकेरा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस अमरीकी महिला को चर्च की सेवा के लिए रोम भेजा जा रहा है उसके साथ वहां कुछ गलत होने वाला है। उसे शैतान का सामना करना पड़ेगा और फिल्म की कहानी यहीं से आगे बढ़ती है।

शमा ने फैंस को दी रमजान की बधाई, ट्रेडिशनल लुक से किया घायल

इस दिन रिलीज होगी 'द फर्स्ट ओमेन'
'द फर्स्ट ओमेन' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म साल 2024 की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक फिल्म होने जा रही है। हॉरर और मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द फर्स्ट ओमेन' 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed