‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ के बीच कड़ा मुकाबला, 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी; जानिए टॉप 5 में कौन हुआ शामिल
44 Week TRP list: इन दिनों टीवी सीरियल की दुनिया में ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बीच टीआरपी की जंग चल रही है। जानिए 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दोनों को कौन सी जगह मिली है। साथ ही बाकी सीरियल का क्या हाल है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर हफ्ते जारी की जाने वाली टीआरपी की लिस्ट टीवी सीरियल्स, उनके स्टार्स के लिए बड़ी मायने रखती है। इससे ही इनकी पॉपुलैरिटी का पता चलता है। 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ चुकी है। जानिए, इस हफ्ते कौन अव्वल रहा? टॉप 5 में कौन सी सीरियल ने अपने लिए जगह बनाई?
‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ में कौन रहा अव्वल
44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने अपना दबदबा कायम रखा है। इस हफ्ते भी सीरियल टॉप पर रहा। ‘अनुपमा’ सीरियल को 2.1 की टीआरपी मिली है। वहीं सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बारे में बात करें तो यह टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस सीरियल में तुलसी का लीड रोल स्मृति ईरानी निभा रही हैं। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 44वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली है।
पहले और दूसरे नंबर पर तो ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा। वहीं 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ और चौथे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ सीरियल है। दोनों सीरियल को 1.8 की टीआरपी मिली है।
44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने वापसी की है। इस बार इस सीरियल को 1.7 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल लगभग 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।
टॉप 5 में रहे ये सीरियल
| अनुपमा | 2.1 |
| क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | 2.0 |
| उड़ने की आशा | 1.8 |
|
तुम से तुम तक |
1.8 |
|
तारक मेहता का उल्टा चश्मा |
1.7 |
सलमान खान शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हैं। सलमान के स्वैग के बावजूद यह शो इस बार दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। इस बार शो में सिंगर अमाल मलिक, इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल, टीवी एक्टर गौरव खन्ना जैसे लोग बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। शो में खूब ड्रामा होता है लेकिन इसके बावजूद 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसको 1.4 की टीआरपी मिली है।