Anupama Parameswaran: ‘लोगों ने कहा मुझे एक्टिंग नहीं आती…’, अनुपमा ने टार्गेटेड ट्रोलिंग पर की बात
Anupama Parameswaran On Trolling: अभिनेत्री अनुपमा का मानना है कि उन्हें जानबूझकर टार्गेट करके ट्रोल किया गया। जानें ट्रोलिंग पर और क्या कुछ बोलीं अनुपमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की गिनती साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। मलयाली होने के बावजूद अनुपमा ने तेलुगु सिनेमा में अपना एक अलग नाम कमाया है। अब अनुपमा सुरेश गोपी की फिल्म ‘जानकी बनाम केरल राज्य’ के साथ मलयालम सिनेमा में वापसी कर रही हैं। फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में अनुपमा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया।
ट्रोलिंग पर अनुपमा ने की बात
‘जानकी बनाम केरल राज्य’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में अनुपमा परमेश्वरन अपनी आलोचनाओं को लेकर भी खुलकर बात की। साथ ही करियर के शुरुआती दिनों को भी याद किया। अभिनेत्री ने कहा, “कई लोगों ने मुझे मलयालम में यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मुझे अभिनय करना नहीं आता। मुझे बहुत ज्यादा टार्गेटेड ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने जानबूझकर मेरी आलोचना की और मुझे निशाना बनाया। इन सबके बावजूद इस फिल्म के निर्देशक प्रवीण नारायणन ने मुझे मुख्य किरदार के रूप में कास्ट किया। इस फिल्म में एक दिल है और वह जानकी है। मुझे उसे सौंपने के लिए प्रवीण नारायणन का धन्यवाद।”
सुरेश गोपी ने की अनुपमा की तारीफ
अभिनेता सुरेश गोपी ने अपनी को-स्टार अनुपमा परमेश्वरन की तारीफ की। उन्होंने अनुपमा की तुलना सिमरन, नयनतारा और असिन जैसी स्टार्स के साथ की। सुरेश गोपी ने कहा कि इन तीनों को भी शुरू में अनदेखा किया गया था, लेकिन बाद में वे स्टार बन गईं। अभिनेता-राजनेता ने विश्वास जताया कि अनुपमा भी उनकी तरह ही एक बड़ी स्टार बनेंगी। उन्होंने कहा कि वही निर्देशक जिन्होंने कभी मलयालम सिनेमा में अनुपमा की अनदेखी की थी, जल्द ही उनकी डेट्स के लिए उनका पीछा करेंगे।
यह खबर भी पढ़ेंः Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने दीं धनुष की ‘कुबेर’ को शुभकामनाएं, रश्मिका को बताया अपना पसंदीदा कलाकार
आखिरी बार ‘कुरुप’ में नजर आई थीं अनुपमा
अनुपमा परमेश्वरन ने कल्ट फिल्म ‘प्रेमम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘टिल्लू स्क्वायर’, ‘ए एए’ और ‘कार्तिकेय 2’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2021 में आई मॉलीवुड फिल्म ‘कुरुप’ में नजर आई थीं।