फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Still Has Not Paid To His Cast After Tanvi The Great Failure Says Friends Helped Me Money For Film

Anupam Kher: ‘तन्वी द ग्रेट’ के फ्लॉप होने से टूट गए अनुपम, बोले- ‘अब तक नहीं दे पाया कलाकारों को पैसे’

Fri, 25 Jul 2025 09:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 25 Jul 2025 09:30 AM IST
सार

Tanvi The Great Failure: अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ अच्छी प्रतिक्रिया के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। अब फिल्म के फ्लॉप होने से फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुपम खेर काफी निराश हैं और वो अपनी कास्ट को फीस तक नहीं दे पाए हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Still Has Not Paid To His Cast After Tanvi The Great Failure Says Friends Helped Me Money For Film
अनुपम खेर और तन्वी द ग्रेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर तकरीबन 23 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर दोबारा बैठे और ‘तन्वी द ग्रेट’ नाम की फिल्म लाए। फिल्म को रिलीज हुए अब एक हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। यही नहीं लगभग 50 करोड़ रुपए के बजट से बनी यह फिल्म एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपए की भी कमाई नहीं कर पाई है। अनुपम खेर इस फिल्म में निर्देशक और अभिनेता होने के साथ-साथ प्रोड्यूस भी हैं। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाने से अनुपम खेर निराश है। उनका कहना है कि वो अभी तक एक्टर्स की फीस भी नहीं दे पाए हैं।

विज्ञापन

शूटिंग शुरू होने के बाद फाइनेंसर ने पीछे खींचे हाथ
रिपब्लिक से बातचीत में अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन न कर पाने पर निराशा जताई। निर्देशक-निर्माता ने कहा कि तन्वी ने कोई जबरदस्त कलेक्शन या कुछ भी नहीं दिया है। पिछले 10 साल से सिनेमा बिजनेस की तरह हो गया है। हमें लगता है कि अगर फिल्म की कमाई अच्छी नहीं हुई तो मतलब फिल्म अच्छी नहीं है। मैं भी इस बिजनेस वर्ल्ड का हिस्सा हूं। लेकिन जब हमने बजट बनाया वो 50 करोड़ के आस-पास हुआ। एक जेंटलमेन थे जिन्होंने कहा कि वह 50 प्रतिशत देंगे बजट का जो कि एक बड़ा अमाउंट है। सब तैयारी हो गई और फिर शूट से 1 महीने पहले मुझे बताया गया कि वह फिल्म को फाइनेंस नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

दोस्तों से लिए फिल्म बनाने के लिए पैसे
अचानक फाइनेंसर के पीछे हटने से अनुपम को दूसरे स्वतंत्र फाइनेंसर पर निर्भर होना पड़ा। इसको लेकर अनुपम का कहना है कि मैंने भारत के अलावा यूएस में भी अपने कुछ दोस्तों को कॉल किया। हमारी फिल्म के 10 को-प्रोड्यूसर्स थे। यह एक तरह क्राउड फंडिंग है। मैंने उन्हें फिल्म का सिनोप्सिस भेजा और उनका फिल्म से कोई लेना-देना नहीं था। वो सभी बिजनेसमैन हैं और सिर्फ बैंक में काम करते हैं या डॉक्टर्स हैं। मैंने उन्हें कहा कि जब फिल्म रिलीज होगी तब मैं पैसे वापस कर दूंगा। लेकिन उनमें से किसी ने अभी तक मांगा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher Still Has Not Paid To His Cast After Tanvi The Great Failure Says Friends Helped Me Money For Film
'तन्वी द ग्रेट' - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टर्स को अब तक नहीं दी फीस
यह नहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाने के चलते अनुपम खेर अभी तक फिल्म की कास्ट तक को पैसे नहीं दे पाए हैं। फिल्म के एक्टर्स से अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि सबसे मजेदार बात ये है कि मेरे सभी चार मेन एक्टर्स ने यह फैसला किया कि वो मुझसे पैसे नहीं लेंगे। अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी, मैं इन सबके पास गया और बताया कि क्या हुआ है। मैंने कहा मैं पे कर दूंगा और उन्होंने कहा कि क्या हमने मांगा?

यह खबर भी पढ़ेंः Tanvi The Great: सीएम रेखा गुप्ता का एलान, दिल्ली में टैक्स फ्री हुई अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट'

क्रिटिक्स ने की फिल्म की तारीफ
‘तन्वी द ग्रेट’ की बात करें तो यह एक ऑटिस्टिक लड़की की कहानी है। रिलीज से पहले फिल्म को कान समेत अलग-अलग कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां फिल्म की तारीफ भी हुई। रिलीज के बाद भी क्रिटिक्स ने तो फिल्म की सराहना की, लेकिन ‘तन्वी द ग्रेट’ दर्शक जुटाने में सफल नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed