{"_id":"66fe6790f2255235710c9d84","slug":"anupam-kher-shares-mother-dulari-kher-cute-video-talks-about-signature-will-watch-special-the-signature-show-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: अनुपम खेर को अपनी मां से मिला प्यार भरा भाषण, बेटे के साथ कर रहीं 'द सिग्नेचर' देखने की तैयारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anupam Kher: अनुपम खेर को अपनी मां से मिला प्यार भरा भाषण, बेटे के साथ कर रहीं 'द सिग्नेचर' देखने की तैयारी
Thu, 03 Oct 2024 03:14 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:14 PM IST
सार
अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'द सिग्नेचर' के बारे में बात की और उन्होंने अपनी मां दुलारी का प्यारा वीडियो भी प्रशंसकों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
अनुपम खेर और उनकी मां
- फोटो : इंस्टाग्राम: @anupamkher
विस्तार
अनुपम खेर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'हम साथ साथ हैं' से लेकर 'हम आपके हैं कौन', 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों में उन्होंने सहायक किरदार से लेकर खलनायक की भूमिका तक, कई तरह के किरदार भी पर्दे पर निभाए हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अनुपम अपनी मां के साथ अलग अलग वीडियो अक्सर साझा करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर की मां दुलारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अनुपम ने खुद साझा किया है। वीडियो में वे अपनी आगामी फिल्म द सिग्नेचर के बारे में अपनी मां दुलारी से उनके सिग्नेचर की महत्व पूछते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मां ने बताया सिग्नेचर का महत्व
वीडियो में अनुपम ने अपनी मां से पूछा कि वे हस्ताक्षत करते समय क्या लिखती हैं तो उनकी मां ने बड़े गर्व के साथ कहा कि मैं हस्ताक्षर में राज दुलारी खेर लिखती हूं, फिर चाहे वह बैंक का काम हो गया घर के कागज का, मैं हर जगह अपने हस्ताक्षर खुद ही करती हूं। वीडियो में आगे उनकी मां ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके पिता ने उन्हें कहा था कि बिना पढ़े कुछ नहीं होगा और इसके बाद उनके पिता ने उनका ट्यूशन लगवा दिया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
अनुपम खेर मे साझा किया वीडियो
वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'मां आज मेरी फिल्म 'द सिग्नेचर' का स्पेशल शो देखने वाली हैं। मैंने मां से सिग्नेचर का महत्व पूछा तो एक लंबा, लेकिन प्यार भरा भाषण मिला। आप भी देखिए और पूछिए अपने घर में रह रहे हर बुजुर्ग से कि उनके सिग्नेचर का क्या महत्व है। जय माता दी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुपम खेर आखिरी बार 'द कश्मीरी फाइल्स' में बड़े पर्दे पर दिखे थे। वह उनकी 524वीं फिल्म थी। अनुपम की नई फिल्म द सिग्नेचर 4 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म को गजेंद्र अहीर ने निर्देशित किया है, जबकि इसके निर्माता केसी बोकाडिया हैं। अनुपम खेर की फिल्म 'द सिग्नेचर' एक मराठी फिल्म अनुमति का रीमेक हैं। यह अनुपम खेर की 525वीं फिल्म होगी।
कई फिल्मों में किया अभिनय
अनुपम खेर कुल मिलाकर 524 अन्य भाषाओं में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने, कहो ना प्यार है हो, विवाह, दिल है कि मानता नहीं ,तेजाब ,सौदागर, हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है, राम लखन, कश्मीर फाइल्स, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कर्म जैसी फिल्में शामिल हैं।