फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Shares A Heartfelt Video On Completing His 41 Years Journey Of Indian Cinema

Anupam Kher: इंडस्ट्री में 41 साल पूरे करने पर भावुक हुए अनुपम खेर, वीडियो साझा कर सुनाई अपने सफर की कहानी

Mon, 26 May 2025 09:09 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 26 May 2025 09:09 AM IST
सार

Anupam Kher’s Journey: 1984 में अपना डेब्यू करने वाले अभिनेता अनुपम खेर को इंडस्ट्री में 41 साल हो चुके हैं। जानते हैं इस मौके पर अपने वीडियो संदेश में अनुपम ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Anupam Kher Shares A Heartfelt Video On Completing His 41 Years Journey Of Indian Cinema
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को इंडस्ट्री में 41 साल पूरे हो गए हैं। चार दशक से लंबे अपने करियर में अनुपम खेर ने कई सुपरहिट फिल्में और यादगार किरदार दिए हैं। 25 मई 1984 को आई महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने वाले अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में अपने 41 साल पूरे होने पर एक वीडिया संदेश साझा किया। वीडियो में अपने संघर्ष से लेकर अब तक की अपनी सफलता को अनुपम खेर ने बयां किया है।

विज्ञापन

1984 में 28 साल की उम्र में किया था डेब्यू
अनुपम खेर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सारांश’ में सिर्फ 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग दुखी पिता की भूमिका निभाई थी। अपनी यात्रा को याद करते हुए अनुपम खेर अपने वीडियो में कहते हैं, “25 मई 2025 से 41 साल पहले यानी 25 मई 1984 को मेरी पहली फिल्म ‘सारांश’ रिलीज हुई थी। मुझे फिल्में बनाते हुए 41 साल हो गए हैं। मैं आपसे बात करना चाहता था, आपको अपने 41 साल के सफर के बारे में बताना चाहता था।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम ने साझा की अपनी यात्रा
वीडियो में आगे अपने सफर के बारे में बात करते हुए अनुपम कहते हैं, “मैं 3 जून 1981 को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से निकलकर मुंबई आया था। उसके बाद मैं लखनऊ में पढ़ाता रहा। फिर मैंने 3 साल तक काम की तलाश की और फिर मिस्टर भट्ट ने मुझे सारांश दी। अब 41 साल हो गए- पलकें झपकते गुजर गए। सारांश के 41 साल। यह कितना खूबसूरत सफर रहा है। कितना आभारी सफर रहा है। मेरे सफर में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन यह बहुत अच्छा रहा है। मैंने कम से कम 544 या 545 फिल्में की हैं। आज मैं सोच रहा था कि इन 41 सालों में मेरे जीवन में क्या बदलाव आया है?” इस लगभग 26 मिनट लंबे वीडियो में अनुपम खेर ने काफी कुछ अपने बारे में साझा किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: तन्वी द ग्रेट के अलावा अनुपम खेर ने इन फिल्मों का किया निर्देशन और प्रोडक्शन, जानें कैसा रहा हाल?

Anupam Kher Shares A Heartfelt Video On Completing His 41 Years Journey Of Indian Cinema
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupamkherstudio

28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग की निभाई भूमिका
अनुपम खेर की पहली फिल्म ‘सारांश’ की बात करें तो 1984 में रिलीज हुई यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति की इमोशनल कहानी पर आधारित थी, जो मुंबई में अपने बेटे की मौत से उबरने की कोशिश कर रहे थे। अनुपम खेर ने फिल्म में बीवी प्रधान की भूमिका निभाई है, जबकि रोहिणी हट्टंगड़ी ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई। अनुपम ने 28 साल की उम्र में फिल्म में 65 साल के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं। फिल्म में सोनी राजदान, मदन जैन, नीलू फुले और सुहास भालेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अनुपम
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुपम खेर ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। हाल ही में फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। जहां इसे काफी सराहना मिली थी। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed