Anshula: मां-बाप के तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार मानती थीं अंशुला कपूर, कहा- 'जान्हवी के पैदा होने के बाद...'
Anshula Kapoor Parent: अंशुला कपूर ने अपने बचपन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बतया है कि वह बहुत मुश्किल में थीं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विस्तार
फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने बचपन के बारे में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कुबूल किया कि एक समय उन्हें लगता था कि उनके माता-पिता के अलग होने के लिए वह ही जिम्मेदार थीं। पिंकविला के साथ बातचीत में अंशुला ने बताया कि कैसे एक बच्चे के रूप में, उन्होंने अपने परिवार के टूटने के लिए खुद को दोषी ठहराया।
खुद को अच्छी बेटी नहीं मानती थीं अंशुला
अंशुला ने बताया 'जब मैं छह साल की थी तब मुझे लगता था कि उनकी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही थी। अचानक जब मैं उनकी जिंदगी में आई तो मुझे लगा कि मेरे आने के बाद वह एक साथ नहीं रह सकते। मुझे लगा कि मैं शायद अच्छी बेटी नहीं हूं। मुझे लगता है कि यह बात जान्हवी कपूर के जन्म के बाद और ज्यादा साफ हो गई। मुझे पता है कि यह अजीब है क्योंकि मुझे लगा कि शायद मेरे साथ कुछ दिक्कत है।'
यह खबर भी पढें: Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया लव नोट
बचपन में पड़ा बुरा प्रभाव
हालांकि अंशुला के माता-पिता ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका तलाक उनकी गलती नहीं थी, लेकिन अंशुला कपूर ने बताया कि बचपन में इस बात से निकलना मुश्किल था। उन्होंने कहा 'मैं अब इस पर यकीन नहीं करती। लेकिन मैं उस वक्त एक बच्ची थी। मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि क्या गलत हुआ और सोच रही थी कि शायद मैं ही गलत थी। आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि किसी पर मनोवैज्ञानिक तौर से क्या प्रभाव पड़ता है।'
माता पिता की शादी
आपको बता दें बोनी कपूर ने 1983 में मोना शौरी से शादी की और उनके दो बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर हैं। 1996 में वे अलग हो गए और उसी साल बोनी ने अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली। 1997 में जान्हवी कपूर का जन्म हुआ, उसके बाद खुशी कपूर का जन्म हुआ।
अंशुला के बारे में
हाल ही में अंशुला अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में दिखाई दीं। आज ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की है।