{"_id":"66e7c0632789615f5f0fbe2d","slug":"anna-sawai-becomes-first-asian-artist-to-win-emmy-for-lead-drama-actress-award-for-shogun-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anna Sawai: अभिनेत्री एन्ना सवाई ने रचा इतिहास, एमी पुरस्कार में ऐसा करने वाली पहली एशियाई कलाकार बनीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anna Sawai: अभिनेत्री एन्ना सवाई ने रचा इतिहास, एमी पुरस्कार में ऐसा करने वाली पहली एशियाई कलाकार बनीं
Mon, 16 Sep 2024 10:52 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:52 AM IST
सार
अभिनेत्री एन्ना सवाई ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा अभिनेत्री एमी पुरस्कार जीता है। ऐसा करने वाली वह पहली एशियाई कलाकार बन गई हैं। 'शोगुन' इस साल की सबसे ज्यादा नामांकन प्राप्त करने वाली सीरीज भी है।
विज्ञापन
एन्ना सवाई
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अभिनेत्री एन्ना सवाई ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा अभिनेत्री एमी पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई कलाकार बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 'शोगुन' शो में अपनी दमदार उपस्थिति के लिए प्रतिष्ठित ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। एन्ना ने जेनिफर एनिस्टन, कैरी कून, माया एर्स्किन, इमेल्डा स्टॉन्टन और रीज विदरस्पून को पीछे छोड़ते हुए ये पुरस्कार जीता है।
पुरस्कार जीतने के बाद जताया मां का आभार
पुरस्कार जीतने के बाद सवाई ने अपनी टीम को धन्यवाद दिया और अपनी मां के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘हमारी कहानी पर विश्वास करने के लिए जॉन लैंडग्राफ और पूरी एफएक्स टीम को धन्यवाद। मुझ पर विश्वास करने और मुझे यह भूमिका देने के लिए जस्टिन और राहेल को धन्यवाद।’
Emmy Awards 2024: 'द बियर' और 'बेबी रेनडियर' ने लूटी महफिल, चार प्रमुख श्रेणी में जीता एमी पुरस्कार
विज्ञापन
मां को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने आगे कहा, ‘अंत में, मेरी टीम को धन्यवाद और मेरे परिवार को धन्यवाद। मां, मैं तुमसे प्यार करती हूं। तुम्हारी वजह से ही मैं यहां हूं। तुमने मुझे धैर्य दिखाया और इसी तरह मैं इसे करने में सक्षम थी। यह उन सभी महिलाओं के लिए है जो किसी चीज की उम्मीद नहीं करती हैं और सभी के लिए एक उदाहरण बनी रहती हैं।’
सबसे ज्यादा नामांकन वाली सीरीज है 'शोगुन'
बता दें कि यह सवाई का पहला एमी नामांकन और पहली जीत थी। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, 'शोगुन' को इस साल 25 एमी नामांकन मिले, जिससे यह इस साल के एमी की सबसे अधिक नामांकित सीरीज बन गई। यह जेम्स क्लेवेल के 'शोगुन' नाम के उपन्यास पर आधारित है, जो वास्तविक जापानी इतिहास से प्रेरित था। सीरीज में सवाई ने टोडा मारिको की भूमिका निभाई है।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच रैंप पर ब्राइडल लुक में नजर आईं हिना खान, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन