फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: Know about music composer Love story with Sunrisers Hyderabad CEO

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या लव स्टोरी: डेटिंग रूमर्स... इनकार और अब शादी, कैसे शुरू हुआ दोनों की मोहब्बत का सफर?

Sat, 17 Oct 2026 11:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Oct 2026 11:39 AM IST
सार

Anirudh Ravichander-Kavya Love Story: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि दोनों के प्यार का सफर कैसे शुरू हुआ? 

विज्ञापन
Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: Know about music composer Love story with Sunrisers Hyderabad CEO
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे काव्या मारन के साथ विवाह रचाने वाले हैं। अनिरुद्ध और काव्या के परिवार से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इनकी शादी की बात की पुष्टि कर दी है। दरअसल, काव्या मारन के परिवार ने मुख्यमंत्री को रिसेप्शन का न्यौता दिया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौके पर जानते हैं दोनों के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई?

विज्ञापन
Trending Videos

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: Know about music composer Love story with Sunrisers Hyderabad CEO
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

रेडिट पोस्ट के जरिए पहली बार शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। मगर, अनिरुद्ध और काव्या मारन के डेटिंग की अफवाहें बीते वर्ष से चल रही हैं। हालांकि, इन्होंने लिंकअप की रूमर्स पर चुप्पी साधे रखी। अफेयर की अफवाहों को पहली बार हवा तब मिली थी, जब जून 2025 में एक रेडिट पोस्ट वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया था कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। परिवार में इनकी शादी की बातें चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ घूमते आए थे नजर
साल 2025 में ही सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें अनिरुद्ध और काव्या साथ घूमते नजर आए थे। इसके बाद से कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर कंपोजर ने हमेशा इन खबरों से हमेशा इनकार किया। वहीं, काव्या ने भी चुप्पी साधे रखी।
शादी की अफवाहें जब फैलने लगीं तो जरूर अनिरुद्ध ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'शादी? चिल करो गाइज। अफवाहें फैलाना बंद करो'। हालांकि, उनके डेटिंग की अफवाहें बनी रहीं।

विज्ञापन

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: Know about music composer Love story with Sunrisers Hyderabad CEO
अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @anirudhofficial

अनिरुद्ध के अंकल ने पहली बार दिया था शादी का संकेत
डेटिंग की रूमर्स के बीच काव्या और अनिरुद्ध की शादी की अटकलें फैंस लगाते रहे। इस साल जून में अनिरुद्ध के अंकल और अभिनेता वाई. जी. महेंद्रन के एक बयान ने और ध्यान आकर्षित किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा, 'मैं बधाई देना चाहता हूं। वह (अनिरुद्ध) एक बहुत बड़े परिवार में शादी करने जा रहे हैं। मुझे जो बताया गया है, उसके आधार पर यह पक्का है'। अब महीनों से चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। दोनों एक-दूजे का हाथ थामने जा रहे हैं।

कहां और कब होगी शादी?
अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा। हालांकि, शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि ये जोड़ी देश से बाहर शादी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकती है।

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding: Know about music composer Love story with Sunrisers Hyderabad CEO
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या?
काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वे सन ग्रुप के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी, सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। आईपीएल मैचों में अक्सर काव्या को देखा जाता है। 
अनिरुद्ध साउथ के नामी म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्हें पहली बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर 2' का म्यूजिक इन्होंने ही दिया है। वहीं, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed