फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Animal Movie Director Sandeep Reddy Vanga dropped hints about making biopic on one Michael Jackson

Sandeep Reddy Vanga: संदीप वंगा ने जताई माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाने की इच्छा, अभिनेता के चयन में उलझे?

Tue, 09 Apr 2024 05:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

चर्चित फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच छा जाते हैं। फिर चाहें बात 'अर्जुन रेड्डी' की हो या 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' की। वंगा ने अब माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

विस्तार

संदीप रेड्डी वंगा लोकप्रिय फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। बीते वर्ष फिल्म 'एनिमल' से उन्होंने ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह'से लोकप्रियता हासिल की। इस बीच निर्देशक ने ग्लोबल म्यूजिक आइकन माइकल जैक्सन पर बायोपिक बनाने का संकेत दिया है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस पर बात की।

विज्ञापन


अभिनेता के चयन में उलझे!
संदीप रेड्डी वंगा ने कहा माइकल जैक्सन पर बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मैं कभी कभी एक बायोपिक बनाने की सोचता हूं। मैं माइकल जैक्सन की बायोपिक का निर्देशन करना चाहूंगा, लेकिन सवाल ये है कि उनका किरदार कौन निभाएगा? एक्टर कौन होगा?  अगर कोई एक्टर मिलता है तो इसे हॉलीवुड में पेश कर सकते हैं और इसे इंग्लिश में बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

Yodha OTT Release Date: सिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' की ओटीटी रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिलीज!
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- मैं टिकट खरीदूंगा और देखूंगा फिल्म
संदीप रेड्डी वंग ने आगे कहा, 'माइकल जैक्सन ने बचपन से लेकर अपनी स्कूली शिक्षा तक और किस तरह अपने स्किन कलर को बदला, और किस तरह रहे, यह काफी दिलचस्प है। उनकी जीवन यात्रा काफी शानदार है। लेकिन, पर्दे पर उसे दिखाने के लिए कौन सही अभिनेता होगा? यह सवाल है। उनकी बायोपिक का आना एक सपना होगा और हर कोई टिकट खरीदेगा। इसका निर्देशन कोई भी करे, मैं फिल्म की टिकट खरीदूंगा और देखूंगा, क्योंकि मैं उनके बारे में जानना चाहता हूं'।
Srikanth Trailer: मैं भाग नहीं सकता, लड़ सकता हूं..., दृष्टिहीन उद्योगपति 'श्रीकांत' बन आंखें खोलने आए राजकुमार

'एनिमल' से भी खतरनाक होगी 'एनिमल पार्क'
फिल्म एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वंगा अब 'एनिमल पार्क' के जरिए दर्शकों तक पहुंचेंगे। फिल्म 'एनिमल' की काफी आलोचना हुई थी। इसमें दिखाए गए हिंसक दृश्यों और महिला विरोधी संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ था। कई फिल्मी हस्तियों ने भी फिल्म पर नेगेटिव रिव्यू दिया। हालांकि, वंगा को इससे फर्क नहीं पड़ता। वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि 'एनिमल पार्क' फिल्म 'एनिमल' से भी खतरनाक और डार्क होगी।
Allu Arjun Pushpa 2: 500 करोड़ की पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले कमाए 1000 करोड़, फिल्म को मिल रहे करोड़ों के ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed