फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Starrer Pushpa 2 Has Earned 1000 Crores Before Release Rashmika Mandanna SuKumar Film Rights

Allu Arjun Pushpa 2: 500 करोड़ की पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले कमाए 1000 करोड़, फिल्म को मिल रहे करोड़ों के ऑफर

Tue, 09 Apr 2024 05:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Apr 2024 05:04 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का टीजर जब से रिलीज हुआ है तभी से इस फिल्म के साथ अल्लू अर्जुन भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Allu Arjun Starrer Pushpa 2 Has Earned 1000 Crores Before Release Rashmika Mandanna SuKumar Film Rights
फिल्म पुष्पा द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे है। 'पुष्पा 2' का डंका हर जगह बज रहा है। 1 मिनट 8 सैकेंड का पूरा धमाकेदार टीजर देखकर फैंस के रौंगटे खड़े हो गए। इसे यूट्यूब पर लगातार देखा जा रहा है। अभीतक इसके टीजर को 43 मिलियन व्यूज मिल चुके है। हर मिनट पर इसके व्यूज की संख्या बढ़ती जा रही है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसके कुछ सीन ही रह गए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी। लेकिन लगता है कि सिनेमाघरों में आने से पहले ही मेकर्स ने जमकर कमाई कर ली है। फैंस फिल्म से जुड़ी हर एक खबर पर अपनी नजर रखते हैं। उन्हें फिल्म से जुड़ी हर अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच यह जानकारी आई है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ रुपए कमा लिए है।
विज्ञापन


फिल्म को मिला 1000 करोड़ का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक प्रमुख उत्तर भारतीय वितरण कंपनी ने फिल्म के विशेष अधिकार सुरक्षित करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का मेकर्स को ऑफर दिया है। 1000 करोड़ के इस ऑफर ने पुष्पा 2 के लिए लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। हालांकि, माइथ्री मूवी मेकर्स ने अभीतक किसी भी ऐसे बोन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


फिल्म की थ्रिएटिकल डील
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 के मेकर्स इसकी थ्रिएटिकल राइट्स डील करने लिए 1,000 करोड़ से भी अधिक की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुष्पा 2 के हिंदी और तेलुगु वर्जन को लेकर चर्चा मजबूत बनी हुई है। वहीं कुछ ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह फिल्म दो ही दिनों में 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। 'पुष्पाः द रूल' की सफलता के साथ अल्लू अर्जुन पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्टार बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



'पुष्पा 2' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। फैंस 'पुष्पा 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फहाद फासिल विलेन का किरदार निभाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed