फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Kapoor likely to make sequel of Nayak acquires film copyrights 25 years after release

क्या जल्द रिलीज हो सकती है अनिल कपूर की 'नायक 2', इस एक अपडेट से लगने लगे कयास

Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
सार

Nayak: अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इसके बाद अभिनेता के फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस फिल्म का सीक्वल आ सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Anil Kapoor likely to make sequel of Nayak acquires film copyrights 25 years after release
नायक - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अनिल कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'नायक' (2001) को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। पॉलिटिकल ड्रामा रिलीज होने के वर्षों बाद एक कल्ट क्लासिक बन गई। अब खबर है कि इसकी रिलीज के लगभग 25 साल बाद, अनिल कपूर ने इसके राइट्स खरीद लिए हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता इसका सीक्वल प्रोड्यूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अनिल कपूर ने खरीदे 'नायक' के राइट्स
बॉलीवुड हंगामा ने एक सोर्स के हवाले से बताया, 'प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के पास 'नायक' के राइट्स थे। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने उनसे ये राइट्स खरीद लिए हैं। वह इन राइट्स को अपने पास रखना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। साथ ही, वह इसका सीक्वल भी बनाना चाहते हैं। उन्हें इस बात की पूरी जानकारी है कि इस फिल्म को बहुत प्यार मिला है। उनका मानना है कि 'नायक' के दूसरे पार्ट के लिए बहुत संभावना है।' हालांकि, 'नायक 2' के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor likely to make sequel of Nayak acquires film copyrights 25 years after release
नायक - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
'नायक' एक आम आदमी की कहानी थी जो एक दिन के लिए एक राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। इस कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, शिवाजी साटम और नीना कुलकर्णी भी थे। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शंकर की 1999 की तमिल भाषा की फिल्म 'मुधलवन' का रीमेक है।

'केबीसी 17' में इस बात को लेकर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, नम आंखों से दर्शकों को कहा धन्यवाद

विज्ञापन

फिल्म को लेकर क्या बोले अनिल कपूर?
साल 2021 में फिल्म के 20 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने एचटी से बताया था कि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख खान और आमिर खान की तरफ से मना करने के बाद यह फिल्म उनको मिली थी। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, फिल्म बनाते समय हमें बस इतना पता था कि यह कुछ खास होगी। कुछ ऐसा जो हमेशा याद रखा जाएगा। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इसे इतनी ज्यादा शोहरत मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed