फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   angelina jolie laser treatment botox beauty routine health updates hindi

Angelina Jolie: जवान दिखने के लिए एंजेलिना जोली ने कराया एंटी एजिंग ट्रीटमेंट, पहले से हुईं और ज्यादा खूबसूरत

Tue, 22 Jul 2025 04:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 22 Jul 2025 04:03 PM IST
सार

Angelina Jolie Anti Ageing Treatment: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की खूबसूरती किसी से भी छिपी नहीं है। खबरों के मुताबिक 50 साल पार कर चुकीं अभिनेत्री ने अब उम्र से कम दिखने के लिए एंटी एजिंग ट्रीटमेंट भी लिया है।

विज्ञापन
angelina jolie laser treatment botox beauty routine health updates hindi
एंजेलिना जोली - फोटो : IMDb

विस्तार

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। अब 50 साल की उम्र पार कर चुकीं एंजेलिना जोली के एंटी एजींग ट्रीटमेंट लेने की बात सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेलिना जोली ने जवान और खूबसूरत दिखने के लिए लेजर ट्रीटमेंट करवाया है।
विज्ञापन


एंजेलिना ने करवाया लेजर ट्रीटमेंट
'इनटच वीकली' की रिपोर्ट के मुताबिक एंजेलिना जोली ने जवान दिखने के लिए अपनी स्किन का लेजर ट्रीटमेंट करवाया है। हमेशा से ही वो अपनी स्किन की देखभाल को लेकर बेहद सजग रही हैं। स्किन रूटीन और समय-समय पर विशेषज्ञों की सलाह लेना उनकी आदत में रहा है। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस बार उन्होंने स्किन के टेक्सचर को और बेहतर बनाने और फाइन लाइंस को कम करने के लिए कुछ लेजर ट्रीटमेंट्स कराए हैं। ये ट्रीटमेंट स्किन को टाइट करने और एक ही तरह की रंगत देने के लिए करवाए जाते हैं। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी की शानदार तस्वीर की शेयर, प्रिंसेस लुक में नजर आईं बिटिया रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

angelina jolie laser treatment botox beauty routine health updates hindi
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie
बोटॉक्स से भी नहीं है परहेज
करीबी सूत्रों के मुताबिक एंजेलिना जोली बोटॉक्स जैसे कॉस्मेटिक इंटरवेंशंस की भी मदद लेती रही हैं, हालांकि वो इस मामले में भी बैलेंस बनाए रखती हैं ताकि स्किन एकदम से ही अलग ना लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो इसे काफी सोच-समझकर और लिमिटेड मात्रा में ही यूज करती हैं। 

फिल्मों में बनी हुई हैं सक्रिय
एंजेलिना जोली सिर्फ खूबसूरती के मामले में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘मारिया’ में ओपेरा सिंगर मारिया कैलास की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। अब वो फ्रांसीसी फिल्म ‘कुट्योर’ में नजर आएंगी, जिसका प्रीमियर सितंबर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed